मेदान्ता लखनऊ में स्पूतनिक-वी पहली विदेशी वैक्सीन लगेगी

आज से मेदान्ता लखनऊ में स्पूतनिक-वी पहली विदेशी वैक्सीन लगेगी ।कीमत केवल 1145 रुपया,28 दिन के अंदर लगेगी दोनों डोज।

लखनऊ। राजधानी में जो लोग विदेशी वैक्सीन लगवाने के इंतेज़ार में बैठे थे उनके लिए खुश खबरी है,आज से मेदान्ता अस्पताल लखनऊ में स्पूतनिक वैक्सीन रुपये 1145 में लगवा सकते है। यह लखनऊ का पहला प्राइवेट अस्पताल होगा जहां स्पूतनिक वी वैक्सीन लगवाने की सुविधा होगी ।

स्पुतनिक-वी वैक्सीन का इंतजार कर रहे लोगों के लिए अच्छी खबर है। राजधानी में शनिवार से कोवैक्सीन, कोविशील्ड के साथ-साथ स्पुतनिक-वी का विकल्प भी लोगों को मिलेगा। मेदांता अस्पताल में लोग स्पुतनिक-वी वैक्सीन लगवा सकते हैं। यह लखनऊ का पहला अस्पताल है जिसमें स्पुतनिक-वी की सुविधा होगी। स्पुतनिक के लिए 1145 रुपये चुकाने होंगे। पहले ही दिन वैक्सीन के सभी स्लॉट भर गए।

कोरोना की दूसरी लहर के बाद लोग तेजी से वैक्सीन लगवा रहे हैं। सरकारी अस्पतालों में मुफ्त वैक्सीन लगाई जा रही है, जबकि प्राइवेट अस्पताल में राशि देनी पड़ रही है। अभी तक सभी जगहों पर कोवैक्सीन या फिर कोविशील्ड लगाई जा रही थी। शनिवार से स्पुतनिक-वी वैक्सीन का विकल्प भी लोग चुन सकेंगे। कोविन पोर्टल के माध्यम से लोग पंजीकरण करा सकते हैं।


निदेशक मेदान्ता डॉ0राकेश कपूर के अनुसार कोविड पोर्टल के माध्यम से लोग रजिस्ट्रेशन करा कर वैक्सीन लगवा सकते है।Https:/selfregistration.comin.gov.in पर जाकर स्लॉट बुक करा कर वैक्सीन लगवाए ।सरकार के मानक के अनुसार इसकी भी दो डोज लगाई जाएगी और 18 वर्ष से 44 वर्ष तक के लोगो को अभी यह डोज दी जाएगी जिसकी कीमत केवल 1145 होगी। इसकी पहली डोज के 28 दिन बाद दूसरी डोज लगाई जाएगी।आज पहले ही दिन वैक्सीन के सभी स्लॉट भर गये है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button