10 जुलाई को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन

प्रतापगढ़। सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नीरज कुमार त्रिपाठी ने अवगत कराया है कि उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार एवं माननीय जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के आदेशानुसार दिनांक 10 जुलाई को दिन शनिवार को प्रातः 10 बजे से जनपद मुख्यालय के साथ ही साथ समस्त तहसील मुख्यालयो पर राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया है।

इस राष्ट्रीय लोक अदालत में विशेष रूप से आपराधिक शमनीय वाद, धारा-138 पराक्रम्य लिखित अधिनियम वाद, बैंक वसूली वाद, मोटर दुर्घटना प्रतिकर याचिकाएं, पारिवारिक वाद, श्रम वाद, भूमि अधिग्रहण वाद, विद्युत एवं जल बिल विवाद (चोरी से सम्बन्धित विवादों सहित), सर्विस में वेतन सम्बन्धित विवाद एवं सेवानिवृत्ति लाभो से सम्बन्धित विवाद, राजस्व वाद, अन्य सिविल वाद (किराया, सुखाधिकार, व्ययादेश, विशिष्ट अनुतोष वाद) एवं आपसी सुलह समझौते के आधार पर निस्तारित हो सकने वाले समस्त प्रकार के वादों का निस्तारण किया जायेगा।

वादकारी अपने न्यायालय में सम्पर्क कर अपने वादों को लोक अदालत हेतु सन्दर्भित कराकर लोक अदालत का लाभ उठाये। राष्ट्रीय लोक अदालत हेतु किसी भी असुविधा की दशा में नीरज कुमार त्रिपाठी सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण से सम्पर्क कर सकते है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button