निर्माण कार्यों को समय से पूर्ण करें-मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ने वाराणसी भ्रमण के दौरान श्री काशीविश्वनाथ मंदिर में बाबा विश्वनाथ की पूजा अर्चना कीश्री काशी विश्वनाथ धाम में चल रहे निर्माण कार्यों को देखानिर्माण कार्यों को समय पर पूर्ण कराने के निर्देश

लखनऊ। वाराणसी भ्रमण के दौरान योगी आदित्यनाथ श्री काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने बाबा विश्वनाथ की पूजा अर्चना की। उन्होंने दर्शन पूजन करने के बाद श्री काशी विश्वनाथ धाम में चल रहे निर्माण कार्यों को देखा। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस धाम की भव्यता निखर कर सामने आई है। उन्होंने निर्माण कार्यों को समय पर पूर्ण कराने के निर्देश अधिकारियों को दिए।

मुख्यमंत्री ने मंदिर परिसर में लग रहे मकराना संगमरमर के कार्य को देखा और वहां चल रहे निर्माण कार्यों के बारे में भी जानकारी ली। इसके बाद मुख्यमंत्री जी मंदिर चैक बिल्डिंग के छत पर बनी वी0आई0पी0 गैलरी में गए, जहां से उन्होंने बाबा के शिखर और मां गंगा दोनों को प्रणाम किया। निरीक्षण के दौरान मण्डलायुक्त ने मुख्यमंत्री जी को निर्माण कार्यों की प्रगति के बारे में जानकारी दी।  

इस दौरान पर्यटन, संस्कृति, धर्मार्थ कार्य राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ0 नीलकंठ तिवारी, स्टाम्प तथा न्यायालय शुल्क, पंजीयन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रविन्द्र जायसवाल सहित जनप्रतिनिधिगण तथा शासन-प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button