पेंशन, वृद्व एवं विपन्न कलाकार 20 जुलाई तक करें आवेदन-जिलाधिकारी

अयोध्या। जिलाधिकारी अनुज कुमार झा ने बताया कि शासन द्वारा वृद्व एवं विपन्न कलाकारों के मासिक पेंशन दिये जाने की योजना बनायी गयी है। उन्होंने आगे बताया कि संस्कृति विभाग उत्तर प्रदेश द्वारा वृद्व एवं विपन्न कलाकारों को मासिक पेंशन योजना के अन्तर्गत पेंशन हेतु निर्धारित प्रारूप पर आवेदन पत्र 20 जुलाई 2021 तक मांगे गये है। इस हेतु संस्कृति विभाग द्वारा विज्ञापन भी प्रकाशित कराया जायेगा।

जिलाधिकारी ने बताया कि वृद्व एवं विपन कलाकारों को मासिक पेंशन राशि 2 हजार रूपये प्रतिमाह होगी और यह पेंशन ऐसे ख्याति प्राप्त कलाकारों जिन्होंने सम्बंधित कला विधा/क्षेत्र में न्यूनतम 10 वर्षो तक कला प्रदर्शन किया हो तथा जिनकी आयु 60 वर्ष से कम न हो तथा आय 24 हजार रूपये प्रतिवर्ष से अधिक न हो के पात्र होंगे। उन्होंने कहा कि और अधिक जानकारी/विवरण हेतु संस्कृति निदेशालय उत्तर प्रदेश नवल तल जवाहर भवन लखनऊ से व्यक्तिगत अथवा फोन नम्बर 0522-2286672 अथवा ईमेल-cultureprogramme73@gmail.com पर सम्पर्क कर जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button