Friday, February 27, 2026
Advertisement
Home उत्तर प्रदेश बिहार सिविल सर्विस परीक्षा में सी.एम.एस. छात्र चयनित

बिहार सिविल सर्विस परीक्षा में सी.एम.एस. छात्र चयनित

182


लखनऊ। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, महानगर कैम्पस के छात्र अमित गुप्ता ने बिहार सिविल सेवा परीक्षा परिणाम में चयनित होकर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है। इस प्रतिष्ठित परीक्षा में अमित गुप्ता का चयन रेवेन्यू आफीसर के पद पर हुआ है। सी.एम.एस. संस्थापक व प्रख्यात शिक्षाविद् डा. जगदीश गाँधी ने अमित की सफलता पर उन्हें आशीर्वाद व सी.एम.एस. महानगर की प्रधानाचार्या डा. कल्पना त्रिपाठी व शिक्षकों को बधाई देते हुए कहा कि मुझे पूर्ण विश्वास है कि सी.एम.एस. का यह होनहार छात्र अपने कार्यक्षेत्र में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के साथ ही आदर्श समाज की संरचना में अपना रचनात्मक योगदान देंगे।


सी.एम.एस. के मुख्य जन-सम्पर्क अधिकारी हरि ओम शर्मा ने बताया कि सी.एम.एस. के इस मेधावी छात्र ने अपनी सफलता का श्रेय कड़ी मेहनत, माता-पिता के आशीर्वाद एवं विद्यालय से मिले प्रेरणादायी विचारों व विद्यालय के वातावरण को दिया है। यह बड़े गर्व की बात है कि बिहार पी.सी.एस. की प्रतिष्ठित परीक्षा में सी.एम.एस. के मेधावी छात्र ने अपनी मेधा, प्रतिभा व लगन से लखनऊ का नाम रोशनकिया है।

श्री शर्मा ने कहा कि प्रतिवर्ष सी.एम.एस. के छात्र आई.ए.एस. एवं पी.सी.एस., जैसी अत्यन्त प्रतिष्ठित परीक्षाओं में सफलता अर्जित कर विद्यालय का गौरव बढ़ा रहे हैं। सी.एम.एस. अपने छात्रों को उत्कृष्टता की ओर सतत् प्रयासरत रहने को प्रेरित करता है एवं इसी अनुरूप उन्हें भविष्य की चुनौतियों हेतु तैयार करता है। यही कारण है कि सी.एम.एस. छात्र आज विश्व स्तर पर अपनी उपलब्धियों का परचम लहरा रहे हैं।