वाद-विवाद प्रतियोगिता का प्रथम पुरस्कार सी.एम.एस. छात्र को

हरि ओम शर्मा

लखनऊ। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, गोमती नगर (द्वितीय कैम्पस) के कैम्ब्रिज सेक्शन
के कक्षा-5 के छात्र युवराज सिंह ने बग्स इण्डिया आर्गनाइजेशन, ग्वालियर, के तत्वावधान में
ऑनलाइन आयोजित वाद-विवाद प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार अर्जित कर विद्यालय का
गौरव बढ़ाया है। यह प्रतियोगिता ‘ऑनलाइन वर्सेज ऑफलाइन क्लासेज’ विषय पर
आयोजित हुई।

सी.एम.एस. के मुख्य जन-सम्पर्क अधिकारी हरि ओम शर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता में सी.एम.एस. कैम्ब्रिज सेक्शन के इस मेधावी छात्र ने अपने ज्ञान-विज्ञान व अभिव्यक्ति क्षमता अभूतपूर्व प्रदर्शन कर निर्णायक मण्डल समेत सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया एवं अपने रचनात्मक विचारों व तर्कक्षमता की अभूतपूर्व छाप छोड़ी। प्रतियोगिता के आयोजकों ने युवराज के ज्ञान व धाराप्रवाह अभिव्यक्ति क्षमता की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए उसके उज्जवल भविष्य की कामना की और प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।

हरि ओम शर्मा ने बताया कि सी.एम.एस. सदैव ही विभिन्न रचनात्मक एवं सृजनात्मक
प्रतियोगिताओं के माध्यम से अपने छात्रों की बहुमुखी प्रतिभा को निखारने एवं जीवन में आगे ही
आगे बढ़ने हेतु प्रोत्साहित करता रहता है। सी.एम.एस. का लक्ष्य बच्चों को वल्र्ड लीडर के रूप में
तैयार करने वाली शिक्षा उपलब्ध कराना है, ताकि वे कल के विश्वव्यापी समाज का नेतृत्व अपने
विकसित मानवीय दृष्टिकोण से कर सके।

इसी की बदौलत सी.एम.एस. के मेधावी छात्र विभिन्न राष्ट्रीय व अन्तर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में सर्वाधिक पुरस्कार जीतकर प्रदेश व देश का नाम गौरवान्वित करते हैं तथापि अपनी सफलता का श्रेय विद्यालय के शान्तिपूर्ण व आध्यात्मिक वातावरण एवं अपने विद्वान शिक्षकों को देते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button