मुख्यमंत्री ने प्रख्यात इतिहासकारश्री योगेश प्रवीण के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया।
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रख्यात इतिहासकार योगेश प्रवीण के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि योगेश प्रवीण को अवध, विशेष रूप से लखनऊ के इतिहास और संस्कृति की गहन जानकारी थी। अपनी पुस्तकों और लेखों के माध्यम से उन्होंने जनता को इससे अवगत कराने का महत्वपूर्ण कार्य किया था।मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।
विधानसभा के माननीय अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित जी माने जाने साहित्यकार पदम श्री डॉ0 योगेश प्रवीण जी के निधन का संदेश जानकर गहरा शोक व्यक्त किया है।श्री दीक्षित ने ईश्वर से प्रार्थना की है कि वह दिवंगत आत्मा को चिर शांति व शोक संतप्त परिवार को इस अपार दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह व प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल ने प्रख्यात इतिहासकार, पद्मश्री डॉ0 योगेश प्रवीण के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने ईश्वर से दिवंगत पुण्यात्मा की शान्ति के लिए प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदनाए व्यक्त की है।
























