सपा लगाएगी भगवान परशुराम की प्रतिमा

सपा लगाएगी भगवान परशुराम की प्रतिमा। यूपी की सबसे ऊंची होगी परशुराम की प्रतिमा,108 फिट ऊंची परशुराम प्रतिमा लगवाएगी सपा। प्रतिमा के लिए जयपुर पहुंचे सपा के नेता,परशुराम चेतना पीठ ट्रस्ट के तहत बनेगी प्रतिमा। प्रतिमा के लिए पार्टी चंदा से जुटाएगी धन। प्रदेश में 2003-2007 के बीच मुलायम सिंह यादव सरकार में परशुराम जयंती पर सरकारी छुट्टी भी की गई थी।

सपा मुखिया अखिलेश की निगाह प्रदेश में 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव पर लग गई है। इसी कारण अब ब्राह्मण कार्ड खेला है। जिसके तहत सपा प्रदेश के हर जिला में भगवान परशुराम की प्रतिमा लगाएगी। लखनऊ में सबसे ऊंची यानी 108 फिट की प्रतिमा स्थापित की जाएगी। इसके साथ ही परमवीर चक्र विजेता मनोज पाण्डेय की भी विशाल प्रतिमा भी लगाई जाएगी। लखनऊ में भगवान श्री परशुराम की 108 फिट प्रतिमा लगवाने के साथ उनका भव्य मंदिर बनाया जाएगा। इसके साथ में बड़ा पार्क और उसमें एजुकेशनल रिसर्च सेंटर भी बनाया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button