पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट से

मुख्यमंत्री ने जनपद बिजनौर में पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट से लोगों की मृत्यु पर शोक व्यक्त किया।अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंचने के निर्देश।प्रभावित व्यक्तियों को हर सम्भव राहत पहुंचायी जाए।घटना के कारणों की जांच के निर्देश, जिलाधिकारी तथा पुलिस अधीक्षक संयुक्त रिपोर्ट उपलब्ध कराएं।


लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद बिजनौर में एक पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट की घटना में लोगों की मृत्यु पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है।मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन के अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंचने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने कहा कि घटना से प्रभावित व्यक्तियों को हर सम्भव राहत पहुंचायी जाए। उन्होंने घटना के कारणों की जांच के निर्देश देते हुए कहा कि जिलाधिकारी तथा पुलिस अधीक्षक इस सम्बन्ध मंे संयुक्त रिपोर्ट उपलब्ध कराएं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button