डा0जगदीश गाँधी एवं डा0 भारती गाँधी ने घोषित की अपनी व्यक्तिगत सम्पत्ति

सी.एम.एस. संस्थापक की व्यक्तिगत सम्पत्ति कुल 22,48,693/- रूपये की चल सम्पत्ति, अचल सम्पत्ति कुछ भी नहीं।

लखनऊ। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, लखनऊ के संस्थापक डा0 जगदीश गाँधी एवं उनकी
पत्नी डा0 (श्रीमती) भारतीगाँधी ने अपनी व्यक्तिगत सम्पत्ति की घोषणा बेवसाइट
www.jagdishgandhiforworldhappiness.org/assets.html उस पर कर दी है। घोषित सम्पत्ति के अनुसार इन दोनों के पास कुल मिलाकर रू. 22,48,693/- (बाइस लाख अड़तालिस हजार छः सौ तिरान्नवे रूपये) की सम्पत्ति है। डा. जगदीश गाँधी व डा. (श्रीमती) भारती गाँधी ने घोषित किया है कि उनके पास अचल सम्पत्ति के रूप में कुछ भी नहीं है। वे विगत 62 वर्षों से किराये के मकान में रहते हैं, उनके पास अपना कोई मकान नहीं है और न ही किसी प्रकार की जमीन व प्रापर्टी आदि है।

किसी भी बैंक में उनका कोई लाॅकर आदि नहीं है और न ही किसी प्रकार की विदेशी मुद्रा, सोना, चांदी अथवा किसी प्रकार के आभूषण हैं। इसके अलावा, किसी भी बैंक में उनके नाम पर कोई चालू खाता(करेन्ट एकाउन्ट) नहीं है एवं आप दोनों के पास कोई फिक्स्ड डिपाजिट नहीं है। आप दोनों प्रख्यात शिक्षाविदों ने घोषणा की है कि उपरोक्त वर्णित सम्पत्तियों के अलावा अन्य किसी भी
प्रकार की कोई भी अन्य व्यक्तिगत सम्पत्ति उनके पास इस संसार में नहीं है।


सी.एम.एस. संस्थापक डा. जगदीश गाँधी ने बताया है कि उनके पास 31 मार्च 2021 को रूपये
1,65,984/- मूल्य की एक होण्डा जैज एक्सएमटी ए.सी. कार, रू. 40,000/- के इन्फ्रास्ट्रक्चर बाॅड,
इलाहाबाद बैंक, हुसैनगंज शाखा में एफडीआर रूपये 1,01,673/-, यूनियन बैंक आॅफ इंडिया के 100 शेयरों का मूल्य 34.05 प्रति शेयर के हिसाब से रूपये 3,405/-, बैंक आॅफ इंडिया के 100 शेयरों का मूल्य रूपये 67.85 प्रति शेयर रूपये 6,785/- है। आपके पास नगद रूपये 2,78,574/- है।इसी प्रकार, सी.एम.एस. की संस्थापिका-निदेशिका डा. (श्रीमती) भारती गाँधी के पास 31
मार्च 2021 को रूपये 40,000/- का इन्फ्रास्ट्रक्चर बांड, इलाहाबाद बैंक, हुसैनगंज में टैक्स सेविंग
एफडीआर रूपये 1,18,620/-, यूनियन बैंक आॅफ इंडिया के 100 शेयरों का मूल्य रूपये 34.05 प्रति शेयर के हिसाब से रूपये 3,405/-, यूटीआई म्यूचुअल फंड की 200 यूनिट रूपये 177.345 प्रति यूनिट (मास्टर गेन) का मूल्य रूपये 35,469/-, कोटक महिंद्रा म्यूचुअल फंड की 1166.006 यूनिट का मूल्य रूपये 58.66 प्रति यूनिट के हिसाब से रूपये 68,397.44/- और हिंदुस्तान कोआपरेटिव बैंक लिमिटेड के 4964 शेयर प्रति शेयर रूपये 25/- के हिसाब से 1,24,100/- है। इसके अलावा, डा. भारती गांधी के पास नगद रूपये 3,21,526/- हैं।

इसके अलावा, इन दोनों के चार बचत बैंक खाते (1) इलाहाबाद बैंक, हुसैनगंज, बचत बैंक खाता संख्या 20296581190 में रूपये 6,08,369.40/-, (2) इलाहाबाद बैंक, हुसैनगंज, बचत बैंक खाता
संख्या 20296592678 में रूपये 1,27,573.96/- (3) इलाहाबाद बैंक, हुसैनगंज, बचत बैंक खाता संख्या20296581032 मे रूपये 64,304.34/- (4) यस बैंक लि. के बचत बैंक खाता 001890700003782 में रूपये 1,40,507,33/- है। उपरोक्त इन चार बचत बैंक खातों में कुल शेष रूपये 9,40,755.03/- है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button