Sunday, April 12, 2026
Advertisement
Home राजनीति बसपाईयों ने सपा का थामा दामन

बसपाईयों ने सपा का थामा दामन

218

अब्दुल जब्बार एडवोकेट

बसपाईयों ने बसपा छोड़ थामा सपा का दामन। रुदौली में सपा हुई और मज़बूत।

अयोध्या /भेलसर रूदौली विधान सभा क्षेत्र के बसपा के पुराने व मज़बूत नेताओं ने बसपा छोड़ कर सपा की सदस्यता ग्रहण की है। पूर्व विधायक सैय्यद अब्बास अली ज़ैदी रूश्दी मियाँ की कार्यशैली से प्रभावित होकर समाजवादी पार्टी की नीतियों में आस्था रखते हुए युवजन सभा के पूर्व प्रदेश सचिव शाह मसूद हयात ग़ज़ाली के प्रयास से बहुजन समाज पार्टी के काफी समय तक विधान सभा अध्यक्ष रहे राजित राम रावत व वरिष्ठ बसपा नेता सैय्यद शाहिद हुसैन रूमी ने ज़िला मुख्यालय पहुच कर पूर्व विधायक रूश्दी मियाँ के नेतृत्व में जिला ज़िलाध्यक्ष गंगा सिंह यादव के समक्ष व पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडेय’पवन पांडेय’पूर्व विधायक अभय सिंह,बख्तियार खान,शाह मसूद हयात ग़ज़ाली की उपस्थिति में अपने साथियों सहित समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।सदस्यता ग्रहण करने से पूर्व नेता द्वे ने अपने साथियों संग बाराबंकी में आयोजित स्वर्गीय बेनी प्रसाद वर्मा के मूर्ति अनावरण कार्यक्रम में पहुच कर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के विचारों को भी सुना।अब्बास अली ज़ैदी रूश्दी मियाँ ने कहा कि रावत व रूमी के सपा में शामिल होने से पार्टी को मजबूती मिलेगी।