शोक

ब्यापार मंडल रूदौली,एवं पत्रकार परिषद के पूर्व अध्यक्ष के निधन पर शोक की लहर।

 सतिन्द्र शास्त्री
भेलसर(अयोध्या)रूदौली नगर के वरिष्ठ पत्रकार व ब्यापार मंडल एवं पत्रकार परिषद के पूर्व अध्यक्ष  समाजसेवी शिव दयाल गुप्त के निधन की खबर से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।शनिवार को दिन में 3.30 बजे उनके पैतृक आवास मो0 नवाब बाजार रूदौली में 85 वर्ष की अवस्था मे श्री शिवदयाल गुप्ता का निधन हो गया।श्री गुप्त का पूरा जीवन सामाजिक  विषमताओ से संघर्षों  करते हुए बीता।वह राम लीला समिति रूदौली के अध्यक्ष,आर्य समाज  के अंतरंग सदस्य,भारतीय जनता पार्टी नगर रूदौली के वरिश्ठ उपाध्यक्ष के साथ जिला परिषद बाराबंकी के नामित सदस्य भी रहे।श्री गुप्त प्रखर समाजवादी नेता राम सेवक यादव व उनके अनुज प्रदीप कुमार यादव के अनन्य विश्वनीय सहयोगी रहे है।उनके दो पुत्रों में सुशील कुमार गुप्त स्टाम्प विक्रेता व शेखर गुप्त भाजपा रूदौली नगर अध्यक्ष है।

विधायक राम चन्द्र यादव,पूर्व विधायक सै0 अब्बास अली ज़ैदी रुश्दी मियां,चेयरमैन जब्बार अली,पूर्व चैयरमैन अशोक कसौधन,पूर्व ब्लाक प्रमुख सर्वजीत सिंह,शाह मसऊद हयात ग़ज़ाली,निशात अली खान,डॉ0 नेहाल रज़ा,शरद त्रिवेदी,दीप रस्तोगी,तारिक़ रुदौलवी,राजकिशोर सिंह,कुलदीप सोनकर,रामराज,बुधराम,दुर्गेश चंद्र श्रीवास्तव,विश्वनाथ तिवारी,शिवराम यज्ञसेनी आदि ने श्री गुप्ता के निधन पर गहरा दुख प्रकट किया है।वहीँ श्री गुप्त का पुत्रवत स्नेह प्राप्त करने वाले पूर्व भाजपा नगर अध्यक्ष शतीन्द्र प्रकाश शास्त्री ने कहा कि आज वह निःशब्द है उनके असामयिक अवसान से रुदौली को बहुत बड़ी छति पहुँची है जिसकी पूर्ति सम्भव नही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button