भाजपा ने वर्तमान के साथ भविष्य भी खत्म कर दिया है-अखिलेश

राजेन्द्र चौधरी

लखनऊ – पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भाजपा पर आक्रमक रुख अपनाते हुए कहा है कि भाजपा राज में मंहगाई रूकेगी नहीं, खेती बर्बाद हो चुकी है और उद्योग लगने की गुंजायश नहीं सन् 2022 में अगली समाजवादी सरकार बनाकर उत्तर प्रदेश का गेमचेंज कर देगी। समाजवादी पार्टी की सरकार में रोजगार के लिए काम होगा। उन्होंने कहा कि आज राजनीति महत्वपूर्ण मोड़ पर पहुंच चुकी है। आने वाले समय में गरीब, किसान, मजदूर, व्यापारी और अगड़े-पिछड़े सभी की उम्मीदें समाजवादी पार्टी पर टिकी हैं।

समाजवादी पार्टी ही भाजपा का मुकाबला कर सकती है।श्री यादव मिर्जापुर में पत्रकार वार्ता को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि जनता ने भाजपा सरकार के 5 बजट देखे हैं। भाजपा ने जो वादे किए थे और अपने संकल्प पत्र में जो घोषणाएं की थी वे सब भुला दिए गए हैं। किसानों की आय दुगनी करने की बात भाजपा नेतृत्व ने जगह-जगह की थी लेकिन उसी दल के नेता ऐसा कानून लाए हैं जो किसानों के लिए ‘डेथ वारंट ‘ है। खेती पर पूंजी घरानों का कब्जा हो जाएगा।

अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा राष्ट्रीय सम्पत्तियों को बेचने जा रही हैं सरकार घाटे में है तो बड़ी कम्पनियां बेच रही है। खेती में घाटा होगा तो क्या उसे भी उद्योगपतियों के हाथों में सौप देगी। किसान को एमएसपी नहीं मिली है, नहीं आगे मिलेगी भाजपा झूठे आश्वासन दे रही है।अखिलेश यादव ने कहा कि सरसों खेत में खड़ी है क्या उसकी एमएसपी मिलेगी? डीजल-पेट्रोल की मंहगाई से मुनाफा हो रहा है, वह कहां जा रहा है…..?

सरकार ने लोगों का वर्तमान-भविष्य सब खत्म कर दिया है। गैस सिलेण्डर हजार रूपये में मिल रहा है। भाजपा सरकार ने पूंजी निवेश का सपना दिखाया था, जनता को भी उम्मीदें जगी थी लेकिन सपना सपना रह गया। नोटबंदी और जीएसटी ने उद्योगधंधे, कारोबार सब बंद कर दिया है। बैंकों में ब्याज घटाकर लोगों के साथ खिलवाड़ किया गया है।

मिर्जापुर में फ्रांस के एक बड़े नेता आए थे। यहां सोलर प्लांट समाजवादी पार्टी की सरकार में लगा था। नोएडा में मेट्रो समाजवादी पार्टी की सरकार में बनी थी। भाजपा सरकार ने क्या विकास किया? उन्होंने कहा मुख्यमंत्री जी की बोली उचित नहीं। उन्हें लाल टोपी से चिढ़ है। षायद उन्होंने कभी लाल मिर्च खा ली थी। वैसे इमोशंस का रंग भी लाल है। जिनके दिल काले है वे काली टोपी पहनते है। उन्होंने सभी उपस्थित लोगों से लोकतंत्र को बचाने में सहयोग करने का आव्हान किया। श्री अखिलेश यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी ही प्रदेश को कुशासन से मुक्ति दिलाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button