नशीली दवाओं के दो पैडलर गिरफ्तार

सुनील कुमार पाण्डेय

महाराजगंज – उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में पुलिस को नशीली दवा के कारोबारी (सरगना) के दो पैडलर को भारी मात्रा में नशीली दवा के साथ शुक्रवार को शाम में घेराबन्दी कर गिरफ्तार कर लिया गया हैं। मुख्य सरगना गोविंद पुत्र भोली जमुई कला मौके से भाग निकला। पुलिस ने तीन के खिलाफ गम्भीर धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर अभी भी पूछताछ चल रही है।

वीओ–पुलिस की माने तो ठूठीबारी कोतवाली टीम को शुक्रवार को शाम में जरिये मुखबिर सूचना मिली कि नशीली दवाओं का कारोबारी बड़ी ख़ेप भारतीय सीमा से नेपाल पार करने वाला हैं । सूचना पर पुलिस टीम ने घेराबंदी करके दो आरोपी इशहाक उर्फ बकनल पुत्र मुस्लिम गडौरा, आशीष शर्मा पुत्र पन्नेलाल भगवानपुर पकड़ लिया गया । साथ मे मुख्य सरगना गोविंद पुत्र भोली जमुई कला बाइक यमहा को छोड़कर मौके से फरार हो गया।

पकड़े गए पैडलरों से जब टीम ने कड़ाई से पूछताछ किया तो नशे के कारोबार की पूरी कहानी दोनों आरोपियों ने कबूल लिया। आरोपियों के पास से मोबाइल फोन भी बरामद किया गया हैं । जिसमें नशीली दवा के कारोबार की दुनिया का मास्टरमाइंड की पूरी कहानी अपने गुर्गों से बातचीत की परत दर परत सभी बातें सामने आने लगी हैं ।

एसपी प्रदीप गुप्ता ने बताया कि ठूठीबारी पुलिस द्वारा तीन लोगों के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत हुआ है। दो लोगो को जेल भेजा जा रहा हैं ।एक आरोपी फरार हैं ।जल्द ही पुलिस के गिरफ्त में होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button