वीरेंद्र चौधरी ने की मांग प्रशासन करे कार्यवाही

प्रदेश उपाध्यक्ष वीरेंद्र चौधरी ने की मांग प्रशासन करे कार्यवाही नहीं तो सड़क से सदन तक चलने का काम करेंगे.

सुनील कुमार पाण्डेय

महराजगंज – पूर्व विधानसभा सभा प्रत्याशी फरेंदा व कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष वीरेंद्र चौधरी ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनकटी के कर्मचारी रामशरण गुप्ता द्वारा महिलाओं के प्रति की गई. प्रतिक्रिया पर नाराजगी जताते हुए कहा कि भाजपा सरकार में महिला शसक्तीकरण की बात महज दिखावा हैं. उन्होंने मीडिया से रूबरू होते हुए कहा कि इस तरह की अभद्र टिप्पणी महिलाओं के प्रति अशोभनीय हैं और मैं ये मांग करता हु की विभाग इनके खिलाफ करें. कार्यवाही भाजपा की सरकार में महिलाओं के प्रति तमाम तरह की योजनाएं चलाई जा रही हैं. उसके बाद भी इस तरह की अशोभनीय टिप्पणी भाजपा समर्थित महिला प्रधान पति व बनकटी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर कार्यरत ब्लॉक प्रतिरक्षण अधिकारी द्वारा महिलाओं पर की गई. अशोभनीय टिप्पणी को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और अगर प्रशासन द्वारा कार्रवाई नहीं की गई तो हम लोग सड़क से सदन तक चलने का काम करेंगे.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button