चिकित्सा क्षेत्र में सफलता के 4 वर्ष – विनय कुमार श्रीवास्तव

सुनील कुमार पाण्डेय

महाराजगंज। गुरुवार को केएमसी डिजिटल हॉस्पिटल के चेयरमैन विनय कुमार श्रीवास्तव जी ने अस्पताल परिसर के अंदर पूजा पाठ कर लोगों को स्वास्थ्य होने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है, उन्होंने बताया कि हॉस्पिटल के अंदर मौजूद मरीजों को फल वितरण कर स्वस्थ होने की कामना की। उन्होंने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि केएमसी डिजिटल हॉस्पिटल सरकार द्वारा चलाए जा रहे योजना जैसे आयुष्मान भारत, कोवीड सेंटर के माध्यम से हजारों मरीजों का इलाज किया । जनपद वासियों को चिकित्सा सेवा उपलब्ध कराना ही संस्था का लक्ष्य है। इसे निरंतर आगे की ओर बढ़ाना हम सभी का कर्तव्य है।

उन्होंने बताया कि पूरे जनपद में ग्राम स्तर पर निः शुल्क स्वास्थ्य कैंप लगाकर स्वास्थ्य के प्रति लोगों को जागरूक करने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने बताया कि जनपद वासियों को जल्द ही केएमसी अस्पताल एक मेडिकल कालेज के रूप में उभर कर आयेगा।इस दौरान हॉस्पिटल के डॉ विश्वनाथ (न्यूरो सर्जन), डॉ0 रफीक एमडी मेडिसिन, डॉ0 शमशुल हक , डॉ0 गौरव, डॉ0 सुनील मिश्रा, डॉ यशवर्धन, डॉ0 अरुण, डॉ0 प्रमोद, डॉ जियाउद्दीन, डॉ0 अशोक कुमार, डॉ0सर्वरी साहा, डॉ अनामिका, डॉ0 राधेश्याम गुप्ता, डॉ0 धनजय कुशवाहा, जीतु मेघवाल,सिद्धार्थ सिंह,दिनेश कुशवाहा, कृष्ण मोहन आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button