Wednesday, February 25, 2026
Advertisement
Home उत्तर प्रदेश नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कार्यवाही

नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कार्यवाही

178

यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध की गयी कार्यवाही एवं संदिग्धों की चेकिंग-

सुनील कुमार पाण्डेय

महराजगंज – जनपदीय पुलिस द्वारा अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियन्त्रण बनाये रखने हेतु जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में भिन्न-भिन्न स्थानों पर दो पहिया वाहनों व संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग की गयी। चेकिंग के दौरान दो पहिया वाहनों पर तीन सवारी, बिना हेलमेट लगाये, बिना अनुज्ञप्ति, सवारी गाडियों में क्षमता से अधिक सवारी बैठाने पर व तेज गति से वाहन चलाते समय तथा यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर 170 वाहनों का चालान, 22 वाहनों से कुल 23900/-रूपया शमन शुल्क वसूल किया गया शमन शुल्क को नियमानुसार राजकीय कोष में जमा कराया गया शान्ति भंग की आशंका के मद्देनजर पुलिस द्वारा की गयी कार्यवाही- जनपदीय पुलिस द्वारा विभिन्न मामलों में शान्ति भंग की आशंका व भविष्य में शान्ति व्यवस्था को बनाये रखने हेतु जनपद के विभिन्न थानों से कुल- 09 व्यक्तियों को अन्तर्गत धारा-151/107/116 सीआरपीसी में गिरफ्तार कर चालान न्यायालय किया गया तथा भारी से भारी जमानत मुचलके से पाबन्द कराया गया।

पैदल गश्त अभियान- पुलिस महानिदेशक उ0प्र0 द्वारा चलाये जा रहे पैदल गश्त अभियान के तहत जनपद पुलिस के सभी प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रों में अलग-अलग टीम बनाकर पैदल गश्त अभियान को जारी रखते हुए दुकानदारों, व्यापारियों तथा आम जनता से सम्पर्क स्थापित किया गया तथा उनकी समस्या सुनी गयी। कस्बा में स्थित चौराहों, सड़क की पटरियों, भीड़-भाड़ वाले स्थानों को अतिक्रमण मुक्त करने में पुलिस का सहयोग करने को कहा गया। जिससे चौराहों व भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर यातायात सुगम हो सके।

अवैध शराब के निष्कर्षण, बिक्री व परिवहन के विरुद्ध जनपदीय पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही- पुलिस अधीक्षक महराजगंज द्वारा जनपद में अवैध शराब के निष्कर्षण, बिक्री व परिवहन पर प्रभावी नियन्त्रण बनाये रखने हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्र की पुलिस द्वारा तत्परता पूर्वक कार्यवाही करते हुए कुल-03 अभि0गण को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 40 लीटर कच्ची शराब व 60 शीशी नेपाली शराब बरामद की गयी।

थाना ठूठीबारी पुलिस द्वारा की गयी कार्यवाही- अभियुक्त झीनक पुत्र निक्कम नि0 कहुआ थाना ठूठीबारी जनपद महराजगंज के कब्जे से 60 शीशी नेपाली शराब बरामद कर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0- 17/21 धारा-60/63 आबकारी अधिनियम का अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की गयी ।

थाना बृजमनगंज पुलिस द्वारा की गयी कार्यवाही- अभियुक्तगण

  1. गुल्लू पुत्र स्व0 रामबेलास नि0 शिवपुर जनपद महराजगंज के कब्जे से 20 ली0 कच्ची शराब बरामद कर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0- 30/21 धारा-60(1) आबकारी अधिनियम का अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की गयी ।
  2. . रुकमनि पत्नी गुल्लू नि0 शिवपुर जनपद महराजगंज के कब्जे से 20 ली0 कच्ची शराब बरामद कर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0- 31/21 धारा-60(1) आबकारी अधिनियम का अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की गयी ।

आर्म्स अधिनियम में की गयी कार्यवाही –

थाना बृजमनगंज पुलिस द्वारा की गयी कार्यवाही- अभियुक्तगण,

  1. मनीष साहनी पुत्र दीनदयाल सा0 कानापार थाना बृजमनगंज,जनपद महराजगंज के कब्जे से 01 अदद चाकू क्रमशः बरामद कर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0- 32/21,
  2. पंकज अग्रवाल पुत्र बालकिशुन सा0 कानापार थाना बृजमनगंज, महराजगंज के कब्जे से 01 अदद चाकू क्रमशः बरामद कर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0- 33/21 क्रमशः, धारा- 4/25 आर्म्स अधिनियम का अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की गयी ।

विवेचनाओं का निस्तारण- पुलिस अधीक्षक महराजगंज द्वारा चलाये जा रहे अभियान के क्रम में जनपद के विभिन्न थानों द्वारा गुण-दोष के आधार पर विवेचना की कार्यवाही करते हुए कुल-03 विवेचनाओं का निस्तारण किया गया ।जनपद में 03/04-02-2021 को विभिन्न अपराधों में कुल- 15 अभियुक्तगणों को पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध विधिक कार्यवाही की गयी ।