एटीएम कार्ड बदलकर 15 लाख की ठगी

सुनील कुमार पाण्डेय

महराजगंज – कोल्हुई थाना क्षेत्र के सोनपिपरी खुर्द निवासी महीबुल्लाह का पूर्वांचल बैंक पैसिया ललाइन शाखा में बचत खाता है। जिसमें पीड़ित के खाते से अज्ञात व्यक्ति द्वारा एटीएम बदल कर 15 लाख रूपया खाते से उड़ा लिए गया।


जब पीड़ित ने खाता चेक करवाया तो उसकी होश उड़ गए।इसकी सूचना जब पीड़ित ने बैंक पर दिया तो उसके एटीएम से पैसा निकलने का बात सामने आया, पैसा 5 हजार से 10 हजार तक कई बार में कई जिले में निकाला गया है। पीड़ित द्वारा साइबर क्राइम से लेकर कई थानों में तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई गई है।


पीड़ित ने बताया की एक -एक पैसा इकट्ठा कर बैंक में जमा किया था।इस तरह से हादसा होगा कभी सपनों में नही सोचा था। अब अधिकारियों के प्रयास से ही मेरा पैसा वापस आ सकता है । फिलहाल साइबर क्राइम महराजगंज की टीम जांच पड़ताल में जुट गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button