पुलिस अधीक्षक प्रदीप गुप्ता ने सड़क सुरक्षा नियमों का पढ़ाया पाठ

पुलिस अधीक्षक महराजगंज प्रदीप गुप्ता द्वारा लोगों को सड़क सुरक्षा नियमों का पढ़ाया गया पाठ वितरित किए पम्पलेट।

सुनील कुमार पाण्डेय

महराजगंज – राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2021 के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक महराजगंज द्वारा महराजगंज शहर के नगर चौराहे पर सड़क एवं यातायात के निमयों के बारे जागरूक किया गया व उन्हें वाहन चलाते समय हेल्मेट लगाना, शीट बेल्ट पहनना, नशे के हालात में वाहन न चलाना, वाहनों को अधिक गति से न चलाना, वाहनों पर स्वीकृत से अधिक सवारियां न बैठाने व वैध ड्राइविंग लाइसेंस लेकर ही वाहन चलाने के साथ साथ वाहनों को निर्धारित पार्किंग पर खड़ी करने हेतु जागरूक किया गया।

साथ ही यातायात जागरुकता के क्रम मे पंपलेट, स्टीकर बांटे गए तथा ट्रैक्टर-ट्राली, ट्रक, व अन्य भारी एवं हल्के तीन-चार पहिया वाहनो पर पुलिस अधीक्षक महराजगंज द्वारा स्वयं रिफ्लेक्टर लगाया गया। वाहन चालकों को इन नियमों के पालन करने हेतु अपने परिवार व आस-पास के लोगों को जागरूकता हेतु प्रेरित करने का संकल्प भी दिलाया गया। इस दौरान यातायात निरीक्षक विनोद यादव व यातायात पुलिस के अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button