Wednesday, February 25, 2026
Advertisement
Home उत्तर प्रदेश नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध की गयी कार्यवाही एवं संदिग्धों...

नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध की गयी कार्यवाही एवं संदिग्धों की चेकिंग

205

यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध की गयी कार्यवाही एवं संदिग्धों की चेकिंग।

सुनील कुमार पाण्डेय

महराजगंज – जनपदीय पुलिस द्वारा अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियन्त्रण बनाये रखने हेतु जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में भिन्न-भिन्न स्थानों पर दो पहिया वाहनों व संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग की गयी। चेकिंग के दौरान दो पहिया वाहनों पर तीन सवारी, बिना हेलमेट लगाये, बिना अनुज्ञप्ति, सवारी गाडियों में क्षमता से अधिक सवारी बैठाने पर व तेज गति से वाहन चलाते समय तथा यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर 196 वाहनों का चालान, 48 वाहनों से कुल 59400/-रूपया शमन शुल्क वसूल किया गया शमन शुल्क को नियमानुसार राजकीय कोष में जमा कराया गया।

पुलिस अधीक्षक महराजगंज प्रदीप गुप्ता के निर्देश के क्रम में आज दिनांक:-01.02.2021 को जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष मय पुलिस फोर्स द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रों में सतर्कता दृष्टि बनाए रखते हुए पैदल गश्त किया जा रहा है। पैदल गश्त के दौरान चौराहों, मार्केट, भीड़-भाड़ वाली जगहों आदि पर संदिग्ध व्यक्तियों/वाहनों/वस्तुओं की गहनता से चेकिंग की जा रही है।

शान्ति भंग की आशंका के मद्देनजर पुलिस द्वारा की गयी कार्यवाही- जनपदीय पुलिस द्वारा विभिन्न मामलों में शान्ति भंग की आशंका व भविष्य में शान्ति व्यवस्था को बनाये रखने हेतु जनपद के विभिन्न थानों से कुल- 05 व्यक्तियों को अन्तर्गत धारा-151/107/116 सीआरपीसी में गिरफ्तार कर चालान न्यायालय किया गया तथा भारी से भारी जमानत मुचलके से पाबन्द कराया गया।

पैदल गश्त अभियान- पुलिस महानिदेशक उ0प्र0 द्वारा चलाये जा रहे पैदल गश्त अभियान के तहत जनपद पुलिस के सभी प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रों में अलग-अलग टीम बनाकर पैदल गश्त अभियान को जारी रखते हुए दुकानदारों, व्यापारियों तथा आम जनता से सम्पर्क स्थापित किया गया तथा उनकी समस्या सुनी गयी। कस्बा में स्थित चौराहों, सड़क की पटरियों, भीड़-भाड़ वाले स्थानों को अतिक्रमण मुक्त करने में पुलिस का सहयोग करने को कहा गया। जिससे चौराहों व भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर यातायात सुगम हो सके। अतिक्रमण करने वाले व्यक्तियों के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षेत्रों में कार्यवाही करते हुए 290 भा0द0वि0 मे 15 व्यक्तियों के विरूद्ध कार्यवाही की गयी।

गुण्डा एक्ट के अन्तर्गत की गयी कार्यवाही- थाना पुरन्दरपुर पुलिस द्वारा की गयी कार्यवाही- अभियुक्त राहुल पुत्र बहादुर नि0 ताल्ही थाना पुरन्दरपुर जनपद महराजगंज के विरूद्ध थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0-निल/21 धारा- 3/4 गुण्डा अधिनियम का अभियोग पंजीकृत कर चालानी रिपोर्ट मा0 न्यायालय प्रेषित किया गया ।

गगएनडीपीएस एक्ट के अन्तर्गत की गयी कार्यवाही- थाना निचलौल पुलिस द्वारा की गयी कार्यवाही- अभियुक्त राजन उर्फ रामअशीष पुत्र फरेन्दलाल नि0 सबया उत्तर टोला थाना कोठीभार जनपद महराजगंज के कब्जे से 01 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद कर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0- 16/21 धारा- 8/20 एनडीपीएस एक्ट का अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की गयी ।

पशु क्रूरता नि0 अधिनियम मे की गयी कार्यवाही- थाना निचलौल पुलिस द्वारा की गयी कार्यवाही- अभियुक्तगण 1.अर्जुन पुत्र रामनरेश 2. मुख्तार आलम पुत्र इस्लाम नि0गण हरखपुर थाना पचफेडवा जनपद नवलपरासी द्वारा 04 राशि भैस व 04 राशि पडवा को क्रुरता पुर्वक मारते – पीटते हुये ले जाने पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0- 51/21 धारा- 11 पशु क्रूरता नि0 अधिनियम का अभियोग पंजीकृत कर मा0 न्यायालय प्रेषित किया गया।

विवेचनाओं का निस्तारण- पुलिस अधीक्षक महराजगंज द्वारा चलाये जा रहे अभियान के क्रम में जनपद के विभिन्न थानों द्वारा गुण-दोष के आधार पर विवेचना की कार्यवाही करते हुए कुल-23 विवेचनाओं का निस्तारण किया गया।जनपद में 01/02-2-2021 को विभिन्न अपराधों में कुल- 08 अभियुक्तगणों को पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध विधिक कार्यवाही की गयी ।