बृजमनगंज में पीएम किसान समाधान दिवस का हुआ आयोजन

सुनील कुमार पाण्डेय

महराजगंज – नगर पंचायत बृजमनगंज के राजकीय कृषि रक्षा इकाई बृजमनगंज में किया गया जिसमें उपस्थित एडी(एजी) राजीव सिंह राजकीय कृषि बीज भंडार बृजमनगंज (बीटीएम) धर्मात्मा रावत ( एटीएम) हौसला प्रसाद व एटीएम अजीत कुमार पांडे मौजूद रहे ।कंप्यूटर ऑपरेटर प्रवीण कुमार विश्वकर्मा अपनी सेवा में तत्परता दिखाते हुए समय लगभग 1:00 बजे 100 से ज्यादा लोगों का त्रुटि का संशोधन कर चुके। बताते चलें राजकीय कृषि बीज भंडार बृजमनगंज के इंचार्ज इंद्रजीत यादव अनुपस्थित मिले ।इंद्रजीत यादव से जानकारी ली गई तो उन्होंने कहा कि मैं किसी काम से गोरखपुर से महाराजगंज आ रहा हूं सूचना उनको पहले से ही जारी की गई थी लेकिन किसी कारणवश इकाई पर ना पहुंचकर वह रास्ते में ही रह गए। उपस्थित किसानों ने अपनी पीएम सम्मान निधि में जो भी कमियां थी वह प्रवीण कुमार कंप्यूटर ऑपरेटर के माध्यम से संशोधन करवा करवा कर वापस जाते रहे ब्लॉक के कई ग्राम सभाओं के प्रधान अपने अपने लोगों के साथ पीएम किसान समाधान दिवस में पहुंचकर लोगों की सहायता की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button