गाजे बाजे के साथ निकाली गई भव्य कलश यात्रा

गाजे बाजे के साथ निकाली गई भव्य कलश यात्रा,समरधीरा में शुरू हुई नौ दिवसीय श्री श्री विष्णु महायज्ञ।

सुनील कुमार पाण्डेय

महराजगंज – पुरंदरपुर क्षेत्र के ग्राम सभा समरधीरा में श्री श्री विष्णु महायज्ञ का आयोजन किया गया है।सोमवार को विष्णु महायज्ञ का गाजे बाजे के साथ भब्य कलश यात्रा निकाल गया। कलश यात्रा समरधीरा यज्ञ स्थल से होकर पकड़डीहा होते हुए अमहवा नदी से जल भरकर वापस यज्ञ स्थल पर पहुंचा।कुल 151 कन्याओं ने कलश यात्रा में शामिल रहीं।


क्षेत्र के ग्राम सभा समरधीरा में सोमवार से 9 दिवसीय जो कि 1 फ़रवरी से शुरू होकर 9 फरवरी तक विष्णु महायज्ञ का आयोजन चलेगा।इस दौरान कलश यात्रा में यज्ञ संचालक रामचरन उर्फ त्यागी जी महाराज बोकड़ा मन्दिर आचार्य राकेश कुमार पांडेय भोला जायसवाल केशव राकेश राधेश्याम डॉ अब्दुल्ला मंजरी बासुकीनाथ पिंटू जायसवाल गौरीशंकर नवीन कोदई गजेंद्र अग्रहरी प्रेम जायसवाल अजय वरुण हेमचन्द विश्वम्भर बाबूलाल सहित सैकड़ों पुरुष महिलाएं मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button