
साइको आशिक ने कस्बे में पर्चे उड़ा कर कोल्हूई सहित बृजमनगंज पुलिस को दी चुनौती।
सुनील कुमार पाण्डेय
महराजगंज – जनपद महाराजगंज के कोल्हुई थाना क्षेत्र बहादुरी बाजार में एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा बीते शनिवार को एक लड़की की फोटो सहित अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देते हुए हजारों पर्चे गिराने का मामला प्रकाश में आया। स्थानीय लोगों द्वारा पर्चा को देखने एवं पढने से ऐसा लगता है कि अपराधी साइको किस्म का व्यक्ति है घटना को संज्ञान में आने के बाद मीडिया द्वारा इसकी सूचना कोल्हई थाने की पुलिस को दी गई तदुपरांत समाजसेवी विनोद जायसवाल ने बृजमनगंज थानाध्यक्ष कमलेश को घटना से अवगत कराते हुए एसपी महाराजगंज को सूचना दी।
बृजमनगंज पुलिस ने मामले को संज्ञान में लेते हुए तत्काल जांच पड़ताल शुरू कर दी है। पर्चे में साइको युवक ने लिखा है कि उसके पास लड़की का अश्लील वीडियो क्लिप है तथा लड़की को धमकी देते हुए लिखा है कि तुमने धोखा देकर अच्छा नहीं किया यह भी लिखा है कि जिसको भी फोटो और वीडियो चाहिए वह फोन करें।साथ ही साथ वह फोन पर धमकी भी दे रहा है कि हमारे पिता जज है आप लोग जेल कर कराओगे तो हम बेल करा लेंगे। बता भी रहा है कि हमारे 4 साथी बृजमनगंज में ठहरे हुए हैं। इस घटना को सुनकर बहादुरी सहित बृजमनगंज क्षेत्र के लोग सदमे एवं क्रोध में है लोगों ने कहा कि ऐसे सिरफिरे साइको युवक को पुलिस प्रशासन पकड़कर कड़ी से कड़ी सजा दे जिससे दोबारा कोई भी मनचला सिरफिरा ऐसी हिमाकत करने से पहले एक बार सोचे।























