भाजपा सरकार की किसान आंदोलन खत्म कराने साजिश- पूर्व विधायक विनोद तिवारी

किसान आंदोलन को खत्म कराने कि भाजपा सरकार की एक साजिश- पूर्व विधायक विनोद तिवारी ।

सुनील कुमार पाण्डेय

महराजगंज- महराजगंज जनपद के फरेंदा विधानसभा के समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक विनोद तिवारी ने भाजपा सरकार पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा सरकार किसान आंदोलन को खत्म कराने की एक बड़ी साजिश रची है जिसे हम सभी समाजवादी कभी सफल नहीं होने देंगे,खबर के मुताबिक पिछले 2 महीने से किसान विधेयक बिल को लेकर किसानों ने दिल्ली में जमकर विरोध प्रदर्शन किया जिसमें 80 से ज्यादा किसानों की मृत्यु हो गई है लेकिन भाजपा सरकार पर एक जुं तक नही रेंगा।

खुद को किसानों का सबसे बड़ा हमदर्द बताने वाली भाजपा सरकार किसानों की सबसे बड़ी दुश्मन हो गई है जिस तरह से भाजपा की सरकार ने एक सोचे समझे प्लान की तरह किसानों के आंदोलन को खत्म करने की साजिश रच डाली यह एक बहुत बड़ी घिनौनी बात है और हम लोग इसका खुलकर विरोध करते हैं हम हरगिज किसानों के बलिदान जाया नहीं जाने देंगे जिस तरह से किसानों ने आंदोलन को शुरू किया था और जो किसानों की मांग थी वह आंदोलन आगे बढ़ेगा पूर्व विधायक विनोद मणि ने कहा फरेंदा विधानसभा के सभी मजदूर और किसान सब लोग इकट्ठा होकर इस आंदोलन को आगे तक लेकर जाएंगे,और फरवरी महीने में फरेंदा विधानसभा के सभी किसान मजदूर किसानों की एक महापंचायत लगाकर बड़े आंदोलन का आह्वान करेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button