जिलाधिकारी ने केएमसी डिजिटल हॉस्पिटल में पैरामेडिकल प्रतियोगिता का निरीक्षण

सुनील कुमार पाण्डेय

महराजगंज – जिलाधिकारी डा0 उज्ज्वल कुमार द्वारा डिजीटल हास्पीटल के0एम0सी0 में प्रथम वर्ष के पैरामेडिकल छात्रो की जीव विज्ञान में प्रेटिकल प्रतियोगिता में भाग लेकर छात्रो की प्रतियोगी जानकारिया ली।
छात्रो द्वारा मानव शरीर की पूरी संरचना के बाबत जानकारियां दी गयी । जिलाधिकारी ने छात्रो को टिप्स में बताया कि थीयूरी व प्रेटिकल दोनो को साथ लेकर चलने से व समझने में विषय की जानकारी में आसानी होगी । अगर थीयूरी से मात्र रट लेते है और प्रेटिकली नही हो तो भूलने की प्रबृति रहेगी,इसी प्रकार प्रेटिकल में भी । जिलाधिकारी को बताया गया कि प्रथम वर्ष की दो माह बाद यह मेडिकली प्रतियोगी हुआ है जिसमें छात्रो द्वारा अच्छी ज्ञान अर्जित पर बधाई दी,तथा उज्जवल भविष्य की कामना किया । उक्त समय हास्पीटल के सभी डाक्टर व स्टाफ उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button