भाजपा अध्यक्ष काफिले की गाड़ी पलटी

झांसी – झांसी में यूपी भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के काफिले में शामिल एक गाड़ी टहरौली के पास पलट गई। गाड़ी सवार एक व्यक्ति घायल हो गया। आनन फानन में उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां उसका उपचार चल रहा है। स्वतंत्र देव सिंह आज झांसी दौरे पर थे।

उन्होंने किसान आंदोलन की आड़ में राजनीति करने वाले पर जमकर निशाना साधा, साथ ही पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर हमला करते हुए कहा कि ममता जी खुद भी जाप करती होंगी, मगर एक वोट बैंक को खुश करने के लिए जय श्रीराम के नारे पर एतराज करती हैं। ममता को दलगत राजनीति से ऊपर उठकर सोचना चाहिए। 

राजनीतिक पार्टियां अपनी सियासी रोटियां सेंक रही हैं। उन्होंने सपा को भी आड़े हाथ लेते हुए कहा कि भाजपा सरकार में न तो जमीनों पर कब्जे हो रहे हैं और न ही अपराधी एके-47 लेकर चल रहे हैं। प्रदेश सरकार ने किसानों से लेकर आम आदमी तक के लिए योजनाएं बनाई हैं। उन्होंने वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के साथ बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत में ये बात कहीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button