भाजपा सरकार पंचायतीराज संस्थाओं को कर रही कमजोर

लखनऊ – उत्तर प्रदेश कांग्रेस राजीव गांधी पंचायती राज संगठन (आरजीपीआरएस) के नवनियुक्त सभी चेयरमैनों की बैठक आज यहां प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में सम्पन्न हुई। बैठक में राजीव गांधी पंचायती राज संगठन(आरजीपीआरएस) के राष्ट्रीय वाईस चेयरमैन हर्षवर्धन सकपाल पूर्व विधायक, आरजीपीआरएस के राष्ट्रीय महासचिव व उत्तर प्रदेश प्रभारी श्री तरूण त्यागी, राष्ट्रीय समन्वयक इफ्तिकार, मध्य जोन के चेयरमैन शैलेन्द्र तिवारी बबलू, बुन्देलखण्ड जोन के चेयरमैन चौधरी सत्यवीर सिंह, पश्चिमी उ0प्र0 के चेयरमैन फूलकुंवर पूर्व विधायक, देवीपाटन उ0प्र0 के चेयरमैन अली अकबर, पूर्वांचल उ0प्र0 के चेयरमैन संजीव सिंह सैन्थवार मौजूद रहे।

यह जानकारी देते हुए प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता डा0 उमा शंकर पाण्डेय ने बताया कि बैठक में भविष्य में प्रदेश में संगठन को मजबूती से खड़ा करना तथा संगठन को वैचारिक व संगठनात्मक रूप से फैलाव करने पर गंभीरता से विचार किया गया।बैठक में प्रदेश की भाजपा सरकार द्वारा पंचायतीराज संस्थाओं को कमजोर करने पर भी चिन्ता व्यक्त की गयी। इसके साथ ही आगामी पंचायतों के होने वाले चुनावों पर भी विचार-विमर्श किया गया।

अन्त में सभी नवनियुक्त चेयरमैनों ने अपनी नियुक्ति के लिए भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की महासचिव एवं प्रभारी उ0प्र0 प्रियंका गांधी , प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू व राजीव गांधी पंचायती राज संगठन की राष्ट्रीय चेयरमैन मीनाक्षी नटराजन का आभार व्यक्त किया और विश्वास दिलाया कि सभी साथी संगठन को मजबूत करने व कांग्रेस पार्टी की विचारधारा को निचले स्तर तक सभी लोगों तक पहुंचाने का पूरा प्रयास करेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button