भाजपा सरकार किसान विरोधी: दयानन्द शुक्ला

अब्दुल जब्बार एडवोकेट

भेलसर/अयोध्या – कांग्रेस संगठन सृजन अभियान के तहत विकास खण्ड रूदौली के न्याय पंचायत कैथी की एक बैठक ग्राम खण्ड पिपरा में वरिष्ठ कांग्रेसी हरिप्रसाद वर्मा की अध्यक्षता में आयोजित की गई।बैठक में उपस्थित पीसीसी सदस्य दयानन्द शुक्ला ने उपस्थित कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत बनाने का आह्वान किया।उन्होंने कहा कि आज केंद्र तथा प्रेदश की भाजपा सरकार किसानों की तरफ ध्यान नही दे रही है।किसानों की आय दोगनी करने का वादा करके सत्ता में आई भाजपा सरकार किसानों पर लाठियां बरसा रही है।श्री शुक्ला ने कहा कि आज किसान परेशान है क्रय केंद्रों पर किसानों के धान की तौल नही हो पा रही है।उन्होंने उपस्थित कांग्रेस कार्यकर्ताओं से गांव गांव जाकर केंद्र तथा प्रदेश की भाजपा की किसान विरोधी नीतियों को उजागर करने का आह्वान किया।बैठक में जिला सचिव मुजतबा खाँ,ब्लाक अध्यक्ष निक्कू राम सिद्धार्थ,अतहर हुसैन,राम अचल,रमेश कुमार,शिव कुमार मौर्या,गौरव शुक्ला,राजेश कुमार,रिजवान अहमद,राकेश कुमार आदि लोग उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button