सत्यनिष्ठा और न्याय के प्रति समर्पण का प्रतीक है वकालत का बैंड। दिव्यांशी और चैतन्य की बैंड सेरेमनी का भव्य आयोजन।लखनऊ में वरिष्ठ अधिवक्ता सूर्य प्रकाश उपाध्याय ने दिव्यांशी और चैतन्य को बैंड पहनाकर उनके विधिक करियर की नई शुरुआत कराई। इस अवसर पर उन्होंने वकालत को सत्यनिष्ठा, न्याय के प्रति समर्पण और पीड़ितों की आवाज बनने वाला महत्वपूर्ण दायित्व बताया। समारोह में गणमान्य लोगों ने दोनों नवोदित अधिवक्ताओं को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
लखनऊ। वकालत का बैंड महज एक पेशेवर पहचान नहीं, बल्कि सत्यनिष्ठा, न्याय के प्रति समर्पण और पीड़ितों को न्याय दिलाने के संकल्प का प्रतीक है। एक अधिवक्ता का दायित्व केवल मुकदमों की पैरवी करना नहीं, बल्कि अपने ज्ञान, नैतिक मूल्यों और कर्तव्यनिष्ठा से न्याय व्यवस्था की गरिमा को बनाए रखना भी है। यह विचार वरिष्ठ अधिवक्ता सूर्य प्रकाश उपाध्याय ने जूनियर अधिवक्ताओं दिव्यांशी और चैतन्य के बैंड सेरेमनी समारोह में व्यक्त किए।
आशियाना के सेक्टर-जे स्थित वरिष्ठ अधिवक्ता सूर्य प्रकाश उपाध्याय के चैंबर में आयोजित समारोह में उन्होंने दोनों नवोदित अधिवक्ताओं को अपने हाथों से वकालत का बैंड पहनाकर उनके विधि व्यवसाय की नई यात्रा का शुभारंभ कराया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि वकालत का पेशा ज्ञान के साथ-साथ धैर्य, ईमानदारी, संवेदनशीलता और निर्भीकता की भी अपेक्षा करता है।
READ ALSO : CM Yogi News: युवाओं को योगी सरकार का बड़ा तोहफा, टैबलेट के साथ नौकरी की भी सौगात
नवोदित अधिवक्ताओं को प्रेरित करते हुए सूर्य प्रकाश उपाध्याय ने कहा कि वे अपने अध्ययन, परिश्रम, विनम्रता और निर्भीकता से अधिवक्ता की गरिमा को सदैव ऊंचा रखें। अपने मुवक्किलों के विश्वास की रक्षा करें और न्याय के सिद्धांतों से कभी समझौता न करें। उन्होंने दोनों को आश्वस्त किया कि उनके पेशेवर सफर में उनका स्नेह, सहयोग और मार्गदर्शन हमेशा बना रहेगा। साथ ही ईश्वर से उनके उज्ज्वल भविष्य, विवेक, धैर्य और साहस की कामना की।

समारोह में समाजसेवी पंकज शर्मा, शिक्षाविद् एवं व्यवसायी वीरेंद्र उपाध्याय, आईआरएस आयुषी उपाध्याय, आईपीएस आदित्य हृदय उपाध्याय, प्रतिभा उपाध्याय, रीता तिवारी, अधिवक्ता प्रभात शर्मा, गौरव शुक्ला, तनिष्का और पीयूष उपाध्याय सहित अन्य गणमान्य लोगों ने नवोदित अधिवक्ताओं को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम का माहौल उत्साह, आत्मीयता और शुभकामनाओं से सराबोर रहा। सभी ने दिव्यांशी और चैतन्य के सफल विधिक करियर की कामना करते हुए उम्मीद जताई कि वे अपने कार्यों और आचरण से न्याय एवं विधि व्यवसाय की प्रतिष्ठा को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएंगे। इस बैंड सेरमनी कार्यक्रम में समाजसेवी पंकज शर्मा, शिक्षाविद् एवं व्यवसाई वीरेंद्र उपाध्याय, आईआरएस आयुषी उपाध्याय, आईपीएस आदित्य हृदय उपाध्याय, प्रतिभा उपाध्याय, रीता तिवारी, अधिवक्ता प्रभात शर्मा, गौरव शुक्ला, तनिष्का, पीयूष उपाध्याय ने नवनियुक्त अधिवक्ताओं को बधाई और शुभकामनाएं प्रस्तुत की। कार्यक्रम को सफल बनाने में अनिल यादव का विशेष सहयोग रहा।



