रिंकू सिंह और प्रिया सरोज की शादी में CM योगी को अमान्तरण

रिंकू सिंह और प्रिया सरोज की शादी का न्योता लेकर CM योगी से मिले क्रिकेटर के परिजन, 4 दिसंबर को लखनऊ में विवाह समारोह। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को सौंपा शादी का निमंत्रण कार्ड, रिंकू सिंह की मां, भाई और बहन ने मुख्यमंत्री आवास पहुंचकर दिया आमंत्रण।

लखनऊ। भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह और समाजवादी पार्टी की सांसद प्रिया सरोज की शादी की तैयारियां शुरू हो गई हैं। इसी क्रम में रिंकू सिंह के परिवार ने लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर उन्हें विवाह समारोह में शामिल होने का निमंत्रण दिया।

रिंकू सिंह की माता बीना देवी, भाई सोनू सिंह और बहन नेहा सिंह मुख्यमंत्री आवास पहुंचे। परिवार के सदस्यों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को रिंकू सिंह और प्रिया सरोज की शादी का निमंत्रण कार्ड सौंपा और उन्हें विवाह समारोह में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया।

बताया गया है कि रिंकू सिंह और प्रिया सरोज की शादी 4 दिसंबर को लखनऊ में होगी। इस विवाह समारोह में राजनीति, खेल और अन्य क्षेत्रों की कई बड़ी हस्तियों के शामिल होने की संभावना है।क्रिकेट और राजनीति से जुड़े इन दो चर्चित परिवारों के इस वैवाहिक समारोह को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात और उन्हें निमंत्रण दिए जाने की तस्वीरें भी चर्चा का विषय बनी हुई हैं।

Related Articles

Back to top button