मैनपुरी में बूथ बदलने पर सियासी संग्राम! सपा का आरोप-भाजपा के दबाव में हो रहा खेल

राजेन्द्र चौधरी

पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देश पर समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी उ0प्र0 लखनऊ को ज्ञापन देकर मांग की है कि प्रदेश भा0ज0पा0 सरकार में मंत्री जयवीर सिंह व पूर्व मंत्री राम नरेश अग्निहोत्री के दबाव में जिलाधिकारी मैनपुरी द्वारा 108-भोगांव विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र में समाजवादी पार्टी समर्थक मतदाताओं को दबंगो विशेष कर क्षत्रिय समाज के वर्चस्व वाले गाँव में स्थित पोलिंग बूथों पर स्थानान्तरित किया जा रहा है। जनपद मैनपुरी के जिलाधिकारी प्रदेश सरकार में मंत्री व भाजपा के दबाव में समाजवादी पार्टी समर्थक मतदाताओं को उनके निकटतम पोलिंग बूथों से हटाकर 3-4 कि0मी0 दूर किया जा रहा है। समाजवादी पार्टी समर्थक मतदाताओं को दबंगो विशेष कर क्षत्रिय समाज के वर्चस्व वाले गाँव में स्थित पोलिंग बूथों में स्थानान्तरण कर देने से दबंग क्षत्रिय समाज के लोगों द्वारा समाजवादी पार्टी समर्थक मतदाताओं को मतदान से रोका जायेगा।

जिलाधिकारी मैनपुरी द्वारा समाजवादी पार्टी समर्थक मतदाताओं को 3-4 कि0मी0 दूर के पोलिंग बूथ में स्थानान्तरण किये जाने के कारण गरीब, बृद्ध, महिला मतदाताओं को मतदान करने में कठिनाई का सामना करना पड़ेगा। जनपद मैनपुरी के जिलाधिकारी द्वारा भारत निर्वाचन आयोग द्वारा पोलिंग बूथों के सम्भाजन, विभाजन, नवगठन के सम्बन्ध में जारी किये गये नियम एवं निर्देशों के विपरीत कार्य किया जा रहा है। जनपद मैनपुरी के जिलाधिकारी भा0ज0पा0 को लाभ पहुँचाने की नियत से नियमों के विरूद्ध पोलिंग बूथों के सम्भाजन कर रहे है। जनपद मैनपुरी के जिलाधिकारी को तत्काल हटाया जाये और उनके द्वारा किये गये पोलिंग बूथों के सम्भाजन की कार्यवाही निरस्त की जाये।


    ज्ञापन में कहा गया है कि प्रदेश भाजपा सरकार में मंत्री जयवीर सिंह व पूर्व मंत्री राम नरेश अग्निहोत्री के दबाव में जिलाधिकारी मैनपुरी द्वारा 108-भोगांव विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र में समाजवादी पार्टी समर्थक मतदाताओं को दबंगो विशेष कर क्षत्रिय समाज के वर्चस्व वाले गाँव में स्थित पोलिंग बूथों पर स्थानान्तरित किया जा रहा है। जनपद मैनपुरी के जिलाधिकारी प्रदेश सरकार में मंत्री व भा0ज0पा0 के दबाव में समाजवादी पार्टी समर्थक मतदाताओं को उनके निकटतम पोलिंग बूथों से हटाकर 3-4 कि0मी0 दूर किया जा रहा है। समाजवादी पार्टी समर्थक मतदाताओं को दबंगो विशेष कर क्षत्रिय समाज के वर्चस्व वाले गाँव में स्थित पोलिंग बूथों में स्थानान्तरण कर देने से दबंग क्षत्रिय समाज के लोगों द्वारा समाजवादी पार्टी समर्थक मतदाताओं को मतदान से रोका जायेगा। जिलाधिकारी मैनपुरी द्वारा समाजवादी पार्टी समर्थक मतदाताओं को 3-4 कि0मी0 दूर के पोलिंग बूथ में स्थानान्तरण किये जाने के कारण गरीब, बृद्ध, महिला मतदाताओं को मतदान करने में कठिनाई का सामना करना पड़ेगा।

जनपद मैनपुरी के जिलाधिकारी द्वारा भारत निर्वाचन आयोग द्वारा पोलिंग बूथों के सम्भाजन, विभाजन, नवगठन के सम्बन्ध में जारी किये गये नियम एवं निर्देशों के विपरीत कार्य किया जा रहा है। जनपद मैनपुरी के जिलाधिकारी भा0ज0पा0 को लाभ पहुँचाने की नियत से नियमों के विरूद्ध पोलिंग बूथों के सम्भाजन कर रहे है। जनपद मैनपुरी के जिलाधिकारी को तत्काल हटाया जाये और उनके द्वारा किये गये पोलिंग बूथों के सम्भाजन की कार्यवाही निरस्त की जाये। जनपद मैनपुरी, 108-भोगॉव विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में पोलिंग बूथों के संभाजन, विभाजन और स्थानान्तरण दबंगों के गाँव में स्थानान्तरण किये जा रहे है, लिखित आपत्ति के बावजूद प्रशासन द्वारा कोई कार्यवाही नही की गई। पोलिंग बूथ संख्या पूर्व की 200 प्रा०पा० अम्हेरा कक्ष स० 1 पर अम्हेरा ग्राम के ही मतदाता मतदान करते है तथा बूथ संख्या 201 प्रा०पा०  अम्हेरा  पर  अनुभाग  बांकीपुर,  अनुभाग  जमेयतगंज  व अनुभाग अम्हैरा आंशिक के मतदाता मतदान करते है नवीन प्रस्ताव में 201 प्रा०पा० अम्हेरा को हटाकर 203 प्रा० पा० जमैयतगंज पर नया मतदान केन्द्र ध् पोलिंग बूथ बनाया गया है, जहाँ पर ग्राम बांकीपुर अनुभाग-1. ग्राम जमैयतगंज अनुभाग-2 तथा अम्हैरा आंशिक अनुभाग 3 के मतदाता मतदान करेगें। 203 प्रा०पा० जमैयतगंज से अनुभाग 3 अम्हैरा आंशिक हटाकर मतदेय स्थल संख्या 202 पर स्थानान्तरित कर दिया जाये जिससे अम्हैरा ग्राम के समस्त मतदाता अपने ग्राम पर ही मतदान कर सकें।

पोलिंग बूथ संख्या 3 प्रा.पा. नगला बगिया के अभ्युक्ति में वर्णित प्राप्त आपत्तिध्सुझाव निस्तारण में पोलिंग बूथ संख्या 3 प्रा.पा. नगला बगिया में सम्मिलित अनुभाग मुगरौरा व डेराबंजारन में से अनुभाग मुगरौरा को बूथ संख्या प्रा.पा. हन्नूखेड़ा क.-2 में स्थानान्तरित करने हेतु प्रस्तावित किया गया है। इस सन्दर्भ में कहना है, कि ग्राम (अनुभाग) मुगरौरा के मतदाता शुरू से प्रा.पा. नगला बगिया पर स्वतंत्र एवं निर्भीक होकर मतदान करते आ रहे हैं, इन्हें किसी प्रकार की कोई परेशानी नहीं है और मतदेय स्थल की दूरी भी कम है। जबकि अनुभाग मुगरौरा को हन्नूखेड़ा में स्थानान्तरित करने से नगला बगिया पर मात्र 227 मतदाता बचते हैं तथा दूरी भी अधिक हो जाती है। इस मतदान केन्द्र पर पहले से ही 1200 से कम मतदाता है तो इस मतदान केन्द्र का सम्भाजन का कोई औचित्य नही है। मतदेय स्थल सं. 3 प्रा.पा. नगला बगिया से अनुभाग मुगरौरा का स्थानान्तरण निरस्त कर पूर्व की स्थिति को बहाल किया जाए। पोलिंग बूथ संख्या 68 प्रा.पा. भवीचंदपुर क.-2 इस केंद्र में सम्मिलित अनुभाग गनेशपुर को पोलिंग बूथ संख्या 71 प्रा.पा. औरंध क.- 2 में स्थानान्तरित करने का प्रस्ताव किया गया है। इस संदर्भ में कहना है कि बूथ संख्या 58 प्रा० पा० भवीचन्द्रपुर कक्ष स० 2 पर अब 469 मतदाता रह जायेगें और 71 प्रा०पा० औरेन्ध कक्ष स० 2 पर 922 मतदाता हो जाएंग तथा, ग्राम औरंध एक प्रभावशाली समाज का दबंग गांव है जो ग्राम गनेशपुर के मतदाताओं को स्वतंत्र रूप से अपने मताधिकार का प्रयोग नहीं करने देंगे और साथ ही साथ अनुभाग गनेशपुर की प्रा० पा० औरंन्ध के बीच की 3 किमी० हो जायेगी।

भाजपा सरकार में मंहगाई बेलगाम-अखिलेश यादव
पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव

 अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार नाइंसाफी की सारी सीमाएं लांघ गई हैं। भाजपा के अन्याय, अत्याचार और बेईमानी के खिलाफ जनता खड़ी हो रही है। रविवार को नई दिल्ली में मीडिया से बात करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि वाराणसी में विधान परिषद के चुनाव में भाजपा की डबल हार हुई है। डबल इंजन की बात करने वाले वाराणसी में डबल जीरो हो गए। भाजपा ने एक बार की हार को नहीं स्वीकार किया, धांधली करने के लिए चुनाव आयोग से मिलकर दोबारा मतगणना कराया, उसमें भी भाजपा की हार हुई।इसी तरह से भाजपा चुनाव आयोग से मिलकर मतदाता सूची में धांधली कर रही है, देश की जनता के साथ धोखा कर रही है। उत्तर प्रदेश में विधान परिषद का चुनाव हारने के बाद अब यूपी के मुख्यमंत्री भी स्वीकार कर रहे हैं, कि एसआईआर में वोट कट गए हैं । वह कह रहे हैं कि हिंदुओं के एक करोड़ 27 लाख वोट कम हो गए। मुख्यमंत्री जी को यह आंकड़ा कहां से मिला। यही नहीं यूपी के मुख्यमंत्री कह रहे हैं कि लाभार्थी लोगों के वोट कम हो गए। अखिलेश यादव ने कहा कि जिनके वोट कटे हैं, उन सभी से मेरी अपील है, लोकतंत्र और संविधान बचाने के इस आंदोलन में शामिल हो, यह आंदोलन मु.चु.आ. (मुख्य चुनाव आयुक्त) और जुमलो के खिलाफ है।


    पोलिंग बूथ संख्या 88 प्रा०पा० भवीचन्दपुर कक्ष स० 2 पर सम्मिलित अनुभाग गनेशपुर का पोलिंग बूथ संख्या 71 प्रा०पा० औरेन्ध का कक्ष 2 पर किया गया स्थानान्तरण प्रस्ताव निरस्त किया जाये। इस मतदान केन्द्र पर पहले से ही 1200 से कम मतदाता है तो इस मतदान केन्द्र का सम्भाजन का कोई औचित्य नही है। पोलिंग बूथ संख्या 158 प्रा.पा. नरैनीपुर की अभ्युक्ति में प्राप्त आपत्तिध्सुझाव निस्तारण में मतदेय स्थल स० 156 प्रा.पा. नरैनीपुर को समाप्त कर नवीन मतदेय स्थल जू०हा० स्कूल पर स्थानान्तरण करने का प्रस्ताव किया गया है। इस सन्दर्भ में कहना है, प्रा. पा. नरैनीपुर गांव के एक छोर पर है जहाँ ग्रामवासी आसानी से वोट डाल लेते हैं। सत्ता पक्ष के विधायक द्वारा राजनैतिक विद्वेष के कारण मतदाताओं को अनावश्यक परेशान करने व मतदान को प्रभावित करने के उद्देश्य से अपने अधिकार के प्रयोग से अधिकारियों पर दबाव बनाकर यह प्रस्ताव पारित कराया गया है, जिससे नवीन मतदान केंद्र की दूरी गांव से 3 किमी० हो जायेगी अतः नवीन मतदान केंद्र के प्रस्ताव को निरस्त कर पहले की तरह प्रा.पा. नरैनीपुर को ही मतदान केंद्रध्मतदेय स्थल रहने देने का कष्ट करें। पोलिंग बूथ संख्या 292 प्रा.पा. किशनपुर गढ़िया सं.-2 की अभ्युक्ति में मतदेय स्थल सं. 336 कंपोजिट विद्यालय बेवर क. सं. 1 में सम्मिलित अनुभाग काजीहार को मतदेय स्थल सं. 292 प्रा.पा. किशनपुर गढ़िया क.-2 में स्थानान्तरित करने का प्रस्ताव किया गया है।

इस स्थानान्तरण के परिपेक्ष्य में कहना है, कि अनुभाग काजीहार  में  अधिकतर  अनुसूचित  जाति  के  लोग  हैं,  जबकि  किशनपुर गढ़िया क्षत्रिय समाज का दबंग गांव है, जहां लोग जाने से भी डरते हैं। राजनैतिक कारणों से कमजोर वर्ग के लोगों को मतदान करने से रोकने का कारण दिया गया स्थानान्तरण प्रस्ताव दिया गया है। काजीहार का स्थानान्तरण प्रस्ताव निरस्त किया जाए और उसे पूर्व की भांति यथावत रखा जाए। पोलिंग बूथ संख्या 386 कंपोजिट वि० परौखा कक्ष 4 पर अम्युक्ति में दर्शाया गया है कि मतदेय स्थल 392 प्रा०पा० बमिहा का भवन जर्जर होने के कारण नवीन मतदेय स्थल प्रा०पा० परौखा कक्ष 4 पर स्थानान्तरित किया गया है, जिसकी बमिहाँ से दूरी लगभग 3.5 किमी है, इस सन्दर्भ में आपका ध्यान आकर्षित करना चाहूगा कि ग्राम बमिहों के निकट लगभग 2 किमी की दूरी पर स्थित प्रा.पा. धीरपुर है। बमिहाँ व गुदहा के मतदाताओं की समस्या को ध्यान में रखते हुए मतदेय स्थल 392 प्रा.पा. बमिहाँ सम्मिलित अनुभाग बमिहाँ व गुदहा के बाद स्थानान्तरण वर्तमान मतदेय स्थल 386 कंपोजिट वि. परौरखा क.-5 को प्रा०पा० धीरपुर पर स्थानान्तरित किया जाये।


    पोलिंग बूथ संख्या 299 प्रा.पा. सुल्तानपुर नबादा क.-2 पर नसीरपुर अंकित किया गया जबकि इस पर नसीरपुर नगला विशन व  लगभग  100  मतदाता  ग्राम  अकबरपुर  गनू  के सम्मिलित हैं। नगला विशन की दूरी वर्तमान मतदेय स्थल से भगभग 3.5 नसीरपुर से 3 किमी० तथा अकबरपुर गनू से 2.5 किमी० है इस मतदेय स्थल पर सुल्तानपुर नबादा ग्राम का इस पर कोई मतदाता नहीं है। 299-प्रा०पा० सुल्तानपुर नबादा कक्ष स0-2 नसीरपुर को प्रा.पा. अकबरपुर गनू पर स्थानान्तरित किया जाये। अकबरपुर गनू की दूरी विशन व नसीरपुर से मात्र 600 मीटर है। और 287 प्रा.पा. अकबरपुर गनू ऐसा मतदेय स्थल है जहाँ अकबरपुरगनू आंशिक के मतदाता मतदान करते हैं और कुछ समय पूर्व अनुभाग नसीरपुर इसी प्रा.पा. अकबरपुर गनू पर ही सम्मिलित था, जिससे अकबरपुर गनू के लगभग 100 मतदाता भी अपने ग्राम स्थित मतदेय स्थल पर मतदान कर सकेंगे।

वर्ष 2025 के मतदेय स्थल संभाजन, समायोजन व स्थानान्तरण से पूर्व बूथ सं. 195 प्रा.पा. छिवकारिया पर कुल 1152 मतदाता थे। संभाजन ध् विभाजन में इस बूथ के 337 मतदाता दूसरे गांव स्थित तत्कालीन मतदेय स्थल सं. 196 पदमपुर पर जोड़ दिए गए जो अनुचित हैं। वर्तमान स्थिति में मतदेय स्थल सं. 215 प्रा०पा० छिवकरिया पर 858 मतदाता है। मतदेय स्थल सं. 216 पदमपुर में सम्मिलित अनुभाग छिवकारिया को  उनके  ग्राम  स्थित  मतदेय स्थल सं. 215 छिवकांरिया पर पुनः समायोजितध्स्थानान्तरित किया जाये। ताकि ग्राम छिवकारिया के समस्त मतदाता अपने ग्राम स्थित मतदेय स्थल पर ही अपना मतदान कर सकें। मुख्य निर्वाचन अधिकारी उ0प्र0 लखनऊ को समाजवादी पार्टी प्रतिनिधि मण्डल में प्रदेश सचिव के.के. श्रीवास्तव, राज्य कार्यसमिति सदस्य डॉ. हरिष्श्चन्द्र सिंह, राधेश्याम सिंह ने ज्ञापन सौंपकर त्वरित कार्रवाई की मांग की है।

Related Articles

Back to top button