निषाद समाज की भावनाओं से खिलवाड़ कर रही भाजपा सरकार :निषाद

लखनऊ/संतकबीरनगर। उत्तर प्रदेश में 10 प्रतिशत से अधिक आबादी होने के बाद भी निषाद समाज के साथ दोयम दर्जे का बर्ताव किया जा रहा है। इसके लिए निजस्वार्थ प्रेरित नेता दोषी हैं। निषाद समाज को राजपाट दिलाने का झूठा सपना दिखाकर एक नेता ने अपने परिवार के हित के लिए ही जुटा हुआ है। भोले भाले निषाद समाज की भावनाओं के साथ खिलवाड़ कर रहा है।बाप, बेटा भाजपा से सांसद,विधायक व एमएलसी बन गए हैं, कहाँ गई उनकी पार्टी ? समाजवादी पिछड़ावर्ग प्रकोष्ठ उ.प्र के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व गोशाईंगंज विधानसभा क्षेत्र के प्रथम प्रभारी /प्रत्याशी चौ.लौटनराम निषाद ने मेंहदावल विधानसभा क्षेत्रांतर्गत नगर पंचायत स्थित निषाद धर्मशाला में सपा नेता स्वामीनाथ साहनी के संयोजकत्व व जिलाध्यक्ष अब्दुल कलाम की अध्यक्षता में आयोजित पीडीए पंचायत व निषाद संवाद कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि अपने परिवार की ही भलाई सोचने वाले निषाद नेताओं ने समाज को तबाही का शिकार बना दिया है।

निषाद ने कहा कि भाजपा ने निषाद समाज से वादाखिलाफ़ी और निषाद पार्टी ने ठगी कर निषाद समाज को अधिकार विहीन कर दिया।निषाद पार्टी के नाम पर निषाद समाज को झूठा सपना दिखाकर पारिवारिक लूटपाट कंपनी चलाने वाले संजय निषाद को चुनाव के समय ही निषाद आरक्षण व समाज के ऊपर हो रहा अन्याय दीखता है,भाजपा सरकार में संजय निषाद की दाल नहीं गल रही है।

घड़ियालु आँसू बहाकर भोले भाले समाज को अब बेवकूफ बनाने का नाटक कर रहे है। उन्होंने जातिगत जनगणना की मांग करते हुए कहा कि जब जानवरों ,पेड़ों व बछङों की गणना कराई जाती है तो अगड़ों व पिछडों की क्यों नहीं? जनगणना -2027 के लिए जो प्रोफार्मा बनाया गया है, उसमें एससी /एसटी का कॉलम तो है लेकिन ओबीसी का क्यों नहीं, आखिर ओबीसी की जनगणना से क्यों डर रही है भाजपा सरकार?उन्होंने सरकारी उपक्रमों,संस्थानों के निजीकरण को पिछड़ा,दलित,वंचित विरोधी बताते हुए कहा कि यह आरक्षण व वंचित वर्गों के प्रतिनिधित्व विरोधी साज़िश है।जनगणना प्रपत्र में ओबीसी का कालम जोड़ने की भारत सरकार से मांग किया।

READ ALSO: संविधान के खिलाफ काम कर रही भाजपा सरकार:अखिलेश

चौधरी लौटन राम निषाद ने कहा कि भाजपा निषाद समाज के साथ वादाखिलाफी व निषाद जातियों के साथ सामाजिक राजनीतिक अन्याय कर रही है।कहा कि कहाँ गया भाजपा का वादा व भाजपा दृष्टि पत्र,फिशरमैन विज़न डाक्यूमेंट्स का संकल्प?निषाद ने कहा कि भाजपा ने मछुआरा दृष्टि पत्र का संकल्प व वादा पूरा नहीं किया।

सपा सरकार के आरक्षण प्रस्ताव व 5 अप्रैल को घोषित निषादराज जयंती के सार्वजनिक अवकाश को रद्द करने, सपा सरकार द्वारा दिए गए 10 वर्षीय मत्स्य पालन व 3 वर्षीय बालू मोरम खनन पट्टा का अधिकार खत्म करने वाली भाजपा को श्रीराम- निषादराज की मित्रता के नाम पर निषाद समाज अब उसके बहकावे व भुलावे में नहीं आएगा।उन्होंने कहा कि निषाद कटपीस नहीं, थान वाली जातियों का समूह है। उत्तर प्रदेश की 403 में 194 सीटों पर निषाद,कश्यप,बिंद मतदाता निर्णायक हैं।उन्होंने कहा कि सपा ने निषाद समाज को मान -सम्मान पहचान व अधिकार दिया जिसे भाजपा व योगी सरकार ने छीन लिया।

नगर पंचायत मेंहदावल के निषाद धर्मशाला व बढ़या ठाठर में आयोजित पीडीए पंचायत व निषाद संवाद सम्मेलन को सांसद लक्ष्मीकांत उर्फ पप्पू निषाद, रामनयन निषाद पूर्व चेयरमैन नगर पंचायत मेंहदावल, बालकिशुन निषाद,राधेश्याम निषाद एडवोकेट,अनवारूल हक,श्यामजी यादव,पूर्व जिला पंचायत सदस्य महेश निषाद,राकेश निषाद प्रधान,सोनू निषाद,सुग्रीव निषाद,रामस्वरूप निषाद,मनीष निषाद,अशोक निषाद,हरिश्चंद्र चौधरी प्रधान,हरिलाल लोधी,सुनील सिंह,प्रभात निषाद फौजी,राधेश्याम निषाद एड,अशोक निषाद, गोरखनाथ श्रीवास्तव, अमित निषाद आदि ने सम्बोधित किया

Related Articles

Back to top button