भाजपा सरकार में लूट और महाडकैती हो रही है। भाजपा मंदिर में चोरी करने वाली, धर्मद्रोही, अधर्मी और लूट का गिरोह है। इस सरकार में हर योजना हर कार्य में लूट हो रही हैं। जल जीवन मिशन में बनी पानी की टंकियां टूट रही है। एक्सप्रेस-वे और सड़कें टूट रहें हैं। गड्ढ़े हो रहें हैं। कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेस-वे जगह-जगह टूट गया। उद्घाटन करके प्रधानमंत्री जी के जाते ही बुन्देलखंड एक्सप्रेस-वे टूट गया। गंगा एक्प्रेस-वे में सड़क जगह-जगह टूट गयी। भाजपा का मॉडल जेब भरने वाला है। भाजपा सरकार सरकारी सम्पत्तियों को बेंचकर कमीशनखोरी कर रही है। अपनी जेंबे भर रही है।
भाजपा सरकार ने जेपीएनआईसी बेच दिया। अखिलेश यादव ने कहा कि बीजेपी ने जेपी को बेंच दिया। जेपी एनआईसी बनाने वाले ठेकेदारों का भुगतान करके बेंच दिया। जेपी एनआईसी जितने में बिका है, उतना पैसा तो पार्किंग और कैफे से निकल आएगा। भाजपा सरकार जेपीएनआईसी बनाने वाले जिस आर्कीटेक्ट की जांच करा रही थी, उसे दिल्ली में बन रहे रेलवे स्टेशन का तीन हजार करोड़ रूपये का काम दे दिया। भाजपा सरकार का हर काम जेब भरने वाला है। तहसीलों में लूट चल रही है, जनता भ्रष्टाचार से त्रस्त है। अन्याय, अत्याचार चरम पर है। इस सरकार में पुलिस का एक ही काम है, हथेली गरम पुलिस नरम। दूसरे प्रदेश के माफिया आकर प्रदेश में गोली चला रहे हैं। हत्याएं कर रहे है। गैंग का नाम भी मिलता जुलता है। लगता है, कुछ साझेदारी है। अगर साझेदारी नहीं होती तो पर्दादारी क्यों है? गायक के परिवार के लोग न्याय मांग रहे है। लेकिन न्याय नहीं मिला।
जनता भाजपा के खिलाफ है। भाजपा के लोग अब जाने वालें है। जनता भाजपा को हटा देगी। जो लोग गोसेवा की बात करते हैं, उन्होंने समाजवादी सरकार में कन्नौज में बनाया गया उत्तर प्रदेश का पहला काऊ मिल्क प्लांट बंद कर दिया। भाजपा सरकार ने काऊ मिल्क प्लांट बेंच दिया। लखनऊ में प्लासियो मॉल बेंच दिया। क्लार्क होटल के पास स्थित छतर मंजिल बेच दिया। मुख्यमंत्री जी ने इतनी कीमती जमीन पर स्थित छतर मंजिल को अपने स्वजातीय लोगों को बेंच दिया। किसान बाजार को भी अपने स्वजातीय को बेंच दिया। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे के टोल वसूली को अपने लोगों को जेब भरने के लिए दे दिया। एक्सप्रेस-वे मेंटेनेंस का पैसा लूट लिया। गड्ढ़े नहीं भरे अपनी जेंबे भर ली। जनता जानती है महाडकैती और लूटेरा कौन है। हम लोग तो बचपन से जानते है कि रावण भी सीता माता का अपहरण करने भेश बदल कर आया था। जनता ऐसे लोगों से सावधान रहे।

मंदिर के बाहर बैठे भिखारी भी मंदिर में चोरी नहीं करते है। अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा के लोगों ने चढ़ावा चोरी कर लिया। उन्होंने कहा कि भाजपा के लोग एकरंगी हैं, ये कोई सवाल नहीं सुनते हैं। इनमें सवाल लेने की हिम्मत नहीं है। ये नकारात्मक नजरिए वाले वर्चस्ववादी, धोखा देने वाले, मिलावटी लोग हैं। इन्होंने पेट्रोल में मिलावट कर दी। जैसे त्यौहार आया चीनी महंगी कर दी। ये कभी गरीबों का सम्मान नहीं करते है। माताओं-बहनों को धमकाते हैं। जनता इन्हें सबक सिखाएगी। रक्षा बंधन पर माताएं-बहने इंतजार करती रहीं, फ्री बस नहीं मिली। भाजपा ने धोखा दिया।
भाजपा सरकार ने समाजवादी पार्टी की सरकार में मरीजों के लिए चलायी गयी 102, 108 एम्बुलेंस सेवा को बर्बाद कर दिया। सरकारी अस्पताल में दवाई, इलाज नहीं है। हजारों प्राइमरी स्कूल बंद कर दिये। समाजवादी सरकार आने पर बंद किए गए सभी 26 हजार स्कूल फिर चालू किए जाएंगे। अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा के लोग दोनों हाथों से सरकारी बजट लूट रहे है। समाजवादी पार्टी की सरकार में पीडब्लूडी का आडिट कराएंगे। तब पता चलेगा, किसने लूट की है। सिंचाई विभाग में भी बड़ी लूट हुई हैं। जल जीवन मिशन में भारी भ्रष्टाचार हुआ, गांवों में रास्ते जगह-जगह खोद दिए लेकिन पानी कहीं नहीं पहुंचा। भ्रष्टाचार की पाइप लाइन कालिदास मार्ग तक है।
भाजपा धन्ना सेठों की पार्टी है। भाजपा गरीबों से पैसा लूट कर धन्ना सेठों तक पहुंचाती है। महंगाई बढ़ने का कारण मुनाफाखोरी है। इथेनाल गन्ना और अनाज से बनता है, भाजपा पेट्रोल में इथेनाल को मिलकर चीनी को महंगा कर उद्योगपतियों को लाभ देना चाहती है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जी की छवि सुधारने के लिए सात हजार करोड़ रूपये खर्च किए है। अगर 70 हजार करोड़ रूपये भी खर्च कर दे तो भी छवि नहीं सुधरने वाली है। पीडीए से कुछ लोगों के पेट में दर्द हो रहा है। हम पीडीए के लोग प्रोग्रेसिव लोग है। डेवलपमेंट करना चाहते हे। सबको साथ लेकर चलना चाहते है। सबको जोड़ना चाहते है। हम लोगों ने छात्रों को लैपटाप दिया। लैपटाप से बच्चों का भाग्य सुधरा, लैपटाप आवश्यकता है लेकिन एकरंगी मुख्यमंत्री यह नहीं समझते है।



