मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी का विजन

लखनऊ। उ0प्र0 कांग्रेस कमेटी मुख्यालय में आज अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी चुनाव समिति की सदस्य एवं संगठन सृजन अभियान की एआईसीसी पर्यवेक्षक डाॅ0 अमी याज्ञनिक जी एवं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी चुनाव समिति के सदस्य, पूर्व सांसद पी0एल0 पुनिया जी पूर्व सांसद ने प्रेसवार्ता को सम्बोधित किया।

डाॅ0 अमी याज्ञनिक जी ने कहा कि उन्हें लखनऊ के संगठन सृजन अभियान की जिम्मेदारी मिली है वह आज लखनऊ में इसे शुरू कर रही हैं। यह अभियान पूरे देश में जिला और शहर अध्यक्ष चुनने के लिए चल रहा है। विगत कांग्रेस अधिवेशन में इस अभियान को चलाने का निर्णय लिया गया था। मल्लिकार्जुन खड़गे जी और राहुल गांधी जी का साफ विजन है कि हर वर्ग के लोगों को इस अभियान में जुड़ने का मौका मिले, हर तबके का व्यक्ति कांग्रेस से जुड़े जिससे समावेशी संगठन का निर्माण हो सके। राहुल जी ने दो यात्राएं एक भारत जोड़ो यात्रा और दूसरा भारत जोड़ा न्याय यात्रा के माध्यम से जमीनी स्तर पर बहुत सारे लोगों से मिलकर हर वर्ग की समस्याओं को समझा है। छात्रों, युवाओं, मजदूरों, व्यापारियों, महिलाओं, किसानों से जुड़कर उनकी समस्या को समझा है।

संगठन को मजबूत करने के लिए हर वर्ग और हर समाज के लोगों को जोड़ना है। उन्होने कहा कि कोई भी आकर अलग-अलग व्यक्तिगत रूप से मिलकर अपनी बात रख सकता है, संगठन की मजबूती के लिए जुड़ सकता है। संगठन में पद के लिए आवेदन कर सकता है। चाहे वह टीचर हो, वकील हो, चिकित्सक हो, व्यापारी हो, संगठन से जुड़ सकते हैं। सबको सुना जाएगा। सबको योगदान देने के लिए संगठन सृजन अभियान किया जा रहा है। उन्होने कहा कि पार्टी का मानना है कि इस अभियान के जरिए लीडरशिप उभरकर सामने आयेगी और संगठन मजबूत होगा। श्री खड़गे जी का उद्देश्य है कि संगठन मजबूत बने। हमें लखनऊ की जिम्मेदारी दी गयी है और वह लखनऊ में संगठन को मजबूत बनाने के लिए यहां आयी हैं। लोगों का उत्साह कांग्रेस पार्टी की तरफ बहुत तेजी से बढ़ रहा है।

पी0एल0 पुनिया ने कहा कि लखनऊ में संगठन सृजन अभियान के पर्यवेक्षक के रूप में डाॅ0 अमी याज्ञनिक जी सभी कांग्रेसजनों से मिलेंगी, बैठक करेंगी एवं एक-एक करके अलग-अलग सभी लोगों से मिलकर जिला एवं शहर अध्यक्ष पद के लिए उपयुक्त व्यक्ति की तलाश करेंगीं और संगठन को मजबूत बनाने के लिए जिला स्तर से लेकर विधानसभा और ब्लाक स्तर तक की संगठनात्मक ढांचे को परखेंगीं। लखनऊ में आज से यह संगठन सृजन अभियान शुरू हुआ है। प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता डाॅ0 उमा शंकर पाण्डेय, जिलाध्यक्ष श्री रूद्र दमन सिंह बबलू, शहर अध्यक्ष उत्तरी श्री अमित श्रीवास्तव त्यागी एवं शहर अध्यक्ष दक्षिणी डाॅ0 शहजाद आलम, पीसीसी पर्यवेक्षक श्री अतुल सिंह मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button