प्रदेश की जनता भाजपा सरकार से निराश और नाराज। भ्रष्टाचार के लिए पूरी तरह से भाजपा सरकार जिम्मेदार।
राकेश यादव
लखनऊ। समाजवादी पार्टी की मैनपुरी लोकसभा क्षेत्र से सांसद डिम्पल यादव ने कहा है कि जनता भाजपा सरकार से निराश और नाराज है। जिस तरह अयोध्या के प्रभु श्रीराम के मंदिर में चंदा चोरी हुई, जमीन के घोटाले हुए, हर स्तर पर भ्रष्टाचार हुआ। उसके लिए पूरी तरह से भाजपा सरकार जिम्मेदार है। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं ने प्रभु श्रीराम के चरणों में जो गुप्तदान दिया, चढ़ावा दिया था, चंदे का पैसा दिया था, वह आखिर कहां गया? कौन से संगठनों को चलाने के लिए इस पैसे का इस्तेमाल हो रहा है। जनता इसका जवाब चाहती है।
संसद परिसर में मीडिया से बात करते हुए डिम्पल यादव ने कहा कि पूरे देश पर आरएसएस और भाजपा की विचारधारा थोपी जा रही है। जेन जी के बच्चों ने इसी विचारधारा को तोड़ने का काम किया था, इसीलिए भाजपा सरकार जेन जी को इतना प्रताड़ित कर रही है। बेटियों को खासतौर पर टारगेट किया जा रहा है। नाबालिग बेटियों और उनके परिवारों पर दबाव बनाया जा रहा है। भाजपा सरकार बच्चों के साथ अन्याय कर रही है। भाजपा और उससे जुड़े संगठन महिलाओं को अपनी विचारधारा से चलाना चाहते है।



