उत्तर प्रदेश के कारागार मंत्री दारा सिंह चौहान का जन्मदिन आज लखनऊ में ‘संकल्प दिवस’ के रूप में धूमधाम से मनाया जाएगा। इस अवसर पर इंदिरा प्रतिष्ठान में चौहान समाज की ओर से एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया है, जिसमें बड़ी संख्या में समाज के प्रतिनिधियों, जनप्रतिनिधियों, समर्थकों और विभिन्न क्षेत्रों की प्रमुख हस्तियों के शामिल होने की संभावना है। कार्यक्रम के माध्यम से सामाजिक एकता, जनसेवा और विकास के संकल्प को दोहराने के साथ-साथ दारा सिंह चौहान के सार्वजनिक जीवन और योगदान पर भी प्रकाश डाला जाएगा। आयोजन को लेकर समर्थकों में उत्साह का माहौल है और व्यापक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
राकेश यादव
लखनऊ। प्रदेश के कारागार मंत्री दारा सिंह चौहान का जन्मदिवस कल 25 जुलाई (शनिवार) को मनाया जाएगा। राजधानी के इंदिरा प्रतिष्ठान में संकल्प दिवस के रूप में मनाए जाने वाले इस भव्य कार्यक्रम का आयोजन चौहान समाज की ओर से किया गया है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथियों के रूप में प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या और बृजेश पाठक के अलावा कई कैबिनेट और राज्य मंत्रियों के शामिल होने की संभावना व्यक्त की जा रही है।
राजधानी के इंदिरा प्रतिष्ठान में आयोजित होने वाले इस जन्मदिवस समारोह में आगामी विधानसभा चुनाव में चौहान समाज की एकजुटता का प्रदर्शन होने की संभावना है। इस कार्यक्रम में प्रदेश के आजमगढ़, मऊ, घोसी समेत प्रदेश के विभिन्न जनपदों से बड़ी संख्या में चौहान समाज के पदाधिकारी और प्रतिनिधियों को आमंत्रित किया गया है। शनिवार को होने वाले इस भव्य आयोजन की लगभग सभी तैयारियों पूरी कर ली गई है।
जन्मदिवस समारोह के आयोजक ने बताया कि कार्यक्रम चौहान समाज की ओर से आयोजित किया गया है। राजधानी के अलावा प्रदेश के विभिन्न जनपदों में भी कैबिनेट मंत्री दारा सिंह चौहान के जन्मदिवस कार्यक्रमों का आयोजन समाज के लोगों ने किया है। राजधानी में आयोजित होने वाले जन्मदिवस समारोह में प्रदेश के तमाम कबिनेट और राज्यमंत्री के अलावा कई गणमान्य लोगों के शामिल होने की संभावना है।



