जेएसडब्ल्यू कंपनी ने कोटेड स्टील का किया प्रमोशन

लखनऊ। इस्पात क्षेत्र की अग्रणी कंपनी जे एस डब्ल्यू ने प्रतिस्पर्धा बाजार में उत्तम गुणवत्ता की कोटेड स्टील उत्पाद उतारकर ग्राहकों को किफायती दाम में सुरक्षा, मजबूती और टिकाऊ घर बनाने का एहसास कराया है। आर्किटेक्ट, इंजीनियर और सिविल वर्क के अनुभवी इंजीनियरों की पांच सदस्यीय टीम ने मंच में डिस्कशन किया कि अन्य कंपनियों के उत्पाद से यह कैसे अधिक सुरक्षित और टिकाऊ है। उक्त बातें जे एस डब्ल्यू के उत्तर प्रदेश के मार्केटिंग हेड ने कही।


बताते चलें कि जे एस डब्ल्यू स्टील कंपनी हर साल बीस लाख टन स्टील का उत्पादन करती है। वर्तमान में कंपनी के सोलह स्टील प्लांट संचालित है। गुणवत्ता के लिहाज से बाजार में जे एस डब्ल्यू स्टील कंपनी के उत्पाद की भारी मांग है। प्रमोशन के मौके पर राजधानी लखनऊ के गोमतीनगर के एक बड़े होटल में होल सेलर, रिटेलर और जे एस डब्ल्यू स्टील कंपनी का मार्केटिंग स्टाफ उपस्थित रहा। कार्यक्रम में स्टील कंपनी के प्रोडक्ट की गुणवत्ता की चर्चा हुई, सभी विक्रेता बंधुओं को उत्पाद की जानकारी दी गई और उसके गुणवत्ता की जानकारी दी गई ।

Related Articles

Back to top button