डाकिया निभा रहा चलते-फिरते एटीएम की भूमिका-कृष्ण कुमार यादव

डाक विभाग ने एक दिन में खोले 5 हजार से ज्यादा इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक खातेए आपका बैंक आपका द्वार को कर रहा चरितार्थ।16 दिसम्बर को आधार इनेबल्ड पेमेंट सिस्टम के माध्यम से घर बैठे डाकिया द्वारा पाइये किसी भी बैंक खाते से भुगतान।

डाक विभाग द्वारा वाराणसी परिक्षेत्र में कोरोना और ठंड के बीच पहल करते हुए डोर स्टेप बैंकिंग के तहत एक ही दिन में 14 दिसम्बर को 5 हजार से ज्यादा लोगों के इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक खाते खुलवाए गए। माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के महत्वाकांक्षी योजना डिजिटल बैंकिंग और वित्तीय समावेशन को बढ़ावा देते हुए मात्र आधार व मोबाईल नम्बर द्वारा ये पेपरलेस खाते खोले गए। उक्त जानकारी वाराणसी परिक्षेत्र के पोस्टमास्टर जनरल श्री कृष्ण कुमार यादव ने दी। वाराणसी परिक्षेत्र में अब तक 3ण्18 लाख लोग इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक से जुड़ चुके हैं और घर बैठे इसकी सेवाओं का लाभ उठा रहे हैं।

पोस्टमास्टर जनरल श्री कृष्ण कुमार यादव ने कहा कि इंडिया पोस्ट पेमेंटस बैंक के माध्यम से हर किसी के लिए घर से लेकर खेतों तक सहजता से डिजिटल और पेपरलेस बैंकिंग की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। इससे लोगों को भविष्य में भी घर बैठे आईपीपीबी के माध्यम से डीबीटी राशि प्राप्त करने में आसानी होगी। इस खाते के माध्यम से मोबाईल व डीटीएच रिचार्जए बिजली व पानी बिल भुगतान जैसी तमाम सुविधाएँ मिलेंगी। जहाँ कोई नहीं पहुँचताए वहाँ डाकिया पहुँच रहा है। अब डाकिया और ग्रामीण डाक सेवक चलते. फिरते एटीएम बन गए हैं।

पोस्टमास्टर जनरल श्री यादव ने बताया कि इसी क्रम में आधार इनेबल्ड पेमेंट सिस्टम द्वारा अन्य बैंकों में प्राप्त डीबीटी राशि या जमा राशि का भी माइक्रो एटीएम द्वारा भुगतान किया जा रहा है। इसके लिए भी 16 दिसम्बरए दिन बुधवार को पूरे वाराणसी परिक्षेत्र में विशेष अभियान चलाया जाएगाए ताकि कोरोना और ठंड के इस दौर में भी लोग घर बैठे अपने किसी भी बैंक खाते से धनराशि निकाल सकें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button