​चंदा चोरों के खिलाफ आप का हल्लाबोल:संजय सिंह

​चंदा चोरों के खिलाफ आम आदमी पार्टी का हल्लाबोल; 21 जून को पूरे उत्तर प्रदेश में होगा ‘भिक्षाटन कार्यक्रम’। ​सांसद व यूपी प्रभारी संजय सिंह के निर्देश पर सभी जिला मुख्यालयों और प्रमुख चौराहों पर प्रदर्शन करेगी ‘आप’। “मोदी जी के संरक्षण में फल-फूल रहे हैं भ्रष्टाचारी; चंपत राय को भेजा जाएगा ₹420 का डिमांड ड्राफ्ट”। आरएसएस और भाजपा की कथनी-करनी उजागर; भगवान के मंदिर में भी नहीं छोड़ रहे हैं हेराफेरी।

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता, राज्यसभा सांसद और उत्तर प्रदेश प्रभारी संजय सिंह जी के दिशा-निर्देश पर कल, यानी 21 जून 2026 को आम आदमी पार्टी पूरे प्रदेश में एक बड़ा आंदोलन करने जा रही है। भगवान श्री राममंदिर से चढ़ावा चंदे के लूट और भ्रष्टाचार के विरोध में पार्टी पूरे उत्तर प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों तथा प्रमुख चौराहों पर ‘भिक्षाटन कार्यक्रम’ आयोजित करेगी। इस आंदोलन का मुख्य नारा है— “चंदा चोरों गद्दी छोड़ो”। इस आंदोलन के तहत आम आदमी पार्टी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और आरएसएस (RSS) के दोहरे चरित्र को उजागर करने के लिए एक अनोखा विरोध दर्ज कराएगी। पार्टी नेतृत्व ने एलान किया है कि राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय को ₹420 का डिमांड ड्राफ्ट (DD) भेजा जाएगा और उससे यह अपील की जाएगी कि वे भगवान के मंदिर से चंदा चोरी करना बंद करें।


​राज्यसभा सांसद संजय सिंह जी ने इस रणनीति और केंद्र की सत्ता पर कड़ा प्रहार करते हुए कहा,”प्रभु श्री राम हम सभी की आस्था और मर्यादा के सर्वोच्च प्रतीक हैं। उनके भव्य मंदिर निर्माण के नाम पर देश-विदेश के करोड़ों श्रद्धालुओं ने अपनी गाढ़ी कमाई समर्पित की थी। लेकिन आरएसएस और भाजपा के लोग जो खुद को धर्म का ठेकेदार बताते हैं, उन्हीं के पदाधिकारियों द्वारा इस पवित्र चंदे में भारी हेराफेरी की जा रही है। यह करोड़ों रामभक्तों की भावनाओं के साथ बहुत बड़ा विश्वासघात है। सबसे दुर्भाग्यपूर्ण बात यह है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संरक्षण में यह पूरा तंत्र चल रहा है। मोदी जी भ्रष्टाचार पर बड़ी-बड़ी बातें करते हैं, लेकिन जब उनके अपने ही संगठन (आरएसएस) से जुड़े लोग और उनके करीबी चंदा चोरी में लिप्त पाए जाते हैं, तो वे पूरी तरह मौन साध लेते हैं।


उन्होंने कहा कि ​हम चंपत राय को ₹420 का डिमांड ड्राफ्ट भेजकर यह संदेश दे रहे हैं कि वे प्रभु के मंदिर के पैसों पर डाका डालना बंद करें। अगर भाजपा, आरएसएस या उनके लोगों के पास पैसे की इतनी ही कमी है, तो वे सीधे मांग लें; आम आदमी पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता जनता के बीच झोली फैलाकर, भीख मांगकर पैसा इकट्ठा करेगा और उन्हें दे देगा, लेकिन भगवान के घर में ये हेराफेरी नहीं चलने दी जाएगी।”
​संजय सिंह जी ने आगे कहा कि हमारे इस ‘भिक्षाटन कार्यक्रम’ का उद्देश्य जनता के बीच जाकर भाजपा और आरएसएस के इस चंदा चोर चेहरे को बेनकाब करना है। आम आदमी पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता कल सड़कों पर उतरेगा। हमारी मांग स्पष्ट है—जब तक इन भ्रष्टाचारियों पर सख्त कानूनी कार्रवाई नहीं होती और ये अपनी गद्दी नहीं छोड़ते, हमारा यह लोकतांत्रिक संघर्ष जारी रहेगा। आम आदमी पार्टी ने अपने सभी जिला अध्यक्षों, विधानसभा प्रभारियों और कार्यकर्ताओं को निर्देश जारी किया है कि कल 21 जून को सुबह से ही अपने-अपने क्षेत्रों के प्रमुख चौराहों और जिला मुख्यालयों पर एकत्रित होकर इस आंदोलन को पूरी ताकत से सफल बनाएं।

Related Articles

Back to top button