आयुर्वेदिक डॉ.रोहित गुप्ता
क्या आपके मसूड़ों से ब्रश करते समय खून निकलता है? क्या मुंह से लगातार बदबू आती है? या फिर मसूड़े सूज गए हैं और दांत कमजोर महसूस हो रहे हैं? अगर हां, तो सावधान हो जाइए! यह पायरिया की शुरुआत हो सकती है। पायरिया सिर्फ मुंह की बीमारी नहीं है, बल्कि समय रहते इलाज न किया जाए तो यह दांतों को कमजोर करके गिराने तक का कारण बन सकता है। लेकिन घबराने की जरूरत नहीं है। आज की इस वीडियो में हम आपको बताएंगे पायरिया के कुछ आसान, सस्ते और असरदार देसी उपाय, जिन्हें घर पर अपनाकर आप मसूड़ों की सूजन, खून और बदबू जैसी समस्याओं से राहत पा सकते हैं।
सरसों का तेल + नमक ½ चम्मच सरसों के तेल में चुटकी भर सेंधा नमक मिलाकर रोज सुबह-शाम मसूड़ों की 3–5 मिनट हल्की मालिश करें।
फिटकरी का पानी- एक गिलास गुनगुने पानी में चुटकी भर फिटकरी मिलाकर दिन में 1 बार कुल्ला करें।
नीम की दातुन- रोज सुबह नीम की दातुन से दांत साफ करें। नीम बैक्टीरिया खत्म करता है।
हल्दी + सरसों का तेल- ½ चम्मच हल्दी में कुछ बूंद सरसों का तेल मिलाकर मसूड़ों पर लगाएं, 10 मिनट बाद कुल्ला करें।
लौंग का उपयोग- लौंग को मुंह में दबाकर रखें यालौंग का तेल मसूड़ों पर लगाएं।
नमक के पानी से कुल्ला- गुनगुने पानी में नमक डालकर दिन में 2 बार कुल्ला करें।
परहेज- तंबाकू, गुटखा, पान मसाला से दूर रहें। ज्यादा मीठा और ठंडा न खाएं। 10–15 दिन लगातार करने से मसूड़ों की सूजन, खून और बदबू में राहत मिलती है।
ध्यान दें: पायरिया का स्थायी इलाज और सही सफाई के लिए दंत चिकित्सक (डेंटिस्ट) की सलाह लेना भी जरूरी है, खासकर यदि मसूड़ों से लगातार खून आता हो या दांत हिलने लगे हों।



