नगर निगम यातायात कर्मियों ने मानवता को किया शर्मशार

नगर निगम यातायात कर्मियों ने मानवता को किया शर्मशार। शुगर पेशेंट ने लघुशंका के लिए गाड़ी रोकी तो कर दिया 15000 का चलान।

राकेश यादव

लखनऊ। लखनऊ नगर निगम के यातायात कर्मियों के मानवता को शर्मसार किए जाने का एक सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। एक शुगर पेशेंट ने लघुशंका के लिए समतामूलक चौराहे के निकट गाड़ी खड़ी की तो नगर निगम यातायात कर्मियों ने 15000 रुपए का चालान कर दिया। पीड़िता ने नगर विकास राज्यमंत्री को पत्र भेजकर न्याय दिलाने जाने की मांग की है।

नगर विकास राज्यमंत्री को भेजे गए पत्र में पीड़िता मानसी (बदला नाम) ने बताया कि कल 9 जून को रात्रि करीब साढ़े आठ बजे वह परिवार के साथ समतामूलक चौराहे से निकल रही थी। शुगर पीड़ित होने की वजह से उन्हें लघुशंका लगी तो पति ने बंद पड़े पेट्रोल पंप के सामने कार (यूपी 78 एचएम 4009) को खड़ी कर सुलभ शौचालय देखने लगे। इसी दौरान समतामूलक चौराहे पर लगे नगर निगम के यातायात कर्मी जबरन गाड़ी उठाकर ले गए। पीड़िता मदद की गुहार लगाती रही लेकिन ठेकेदार के गुर्गे अभिषेक सिंह ने महिला से अभद्रता करते हुए 15000 रुपए का चालान काट दिया। पीड़िता ने राज्यमंत्री नगर विकास से गुहार लगाई कि घटना की जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही किए जाने की मांग की है।

Related Articles

Back to top button