भाजपा सरकार में कानून-व्यवस्था ध्वस्त

राजेन्द्र चौधरी

सरकार से लेकर संगठन तक में शीर्ष पदों पर बैठे भाजपा नेताओं की भाषा बेहद अभद्र और असंसदीय है। मुख्यमंत्री जी और उनके मंत्रियों, सहयोगी दलों ने नौ साल के कार्यकाल में विकास का कोई कार्य नहीं किया। भेदभाव और नफरत फैलाने का काम किया।अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा सरकार में कानून-व्यवस्था ध्वस्त है। हर दिन जघन्य हत्याएं हो रही है। भ्रष्टाचार चरम पर है। हर विभाग में लूट मची है। थाना, तहसील भ्रष्टाचार का अड्डा बन गया है। स्वास्थ्य सेवाएं ध्वस्त है। अस्पतालों में मरीजों को पर्याप्त दवा इलाज नहीं मिल रहा है। दवाओं में बड़ी पैमाने पर घपलेबाजी है। बिजली व्यवस्था चरमरायी हुई है। स्मार्ट मीटर लगाकर भाजपा सरकार ने जनता को लूटने का काम किया। शिक्षा व्यवस्था की दुर्दशा हो गयी है। परीक्षाएं पारदर्शी नहीं रह गयी है। पेपर लीक हो रहे है। सरकार समय पर पंचायत चुनाव नहीं कर पायी। किसानों की आय दुगनी नहीं हुई। भाजपा सरकार हर मोर्चे पर फेल हो चुकी है।


    अखिलेश यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री और सरकार के मंत्रियों के पास जनता से जुड़े मुद्दो और भाजपा द्वारा किये गये वादो पर कोई जवाब नही है। भाजपा सरकार 2027 में हार के डर से भयभीत है। मुख्यमंत्री जी और उनके सहयोगी दल अलोकतांत्रिक और अमर्यादित व्यवहार और भाषा पर उतर आये हैं। संवैधानिक पदों पर बैठे भाजपा के लोगों में अपने पदों की मर्यादा का भी सम्मान नहीं है। ये सब पदों की गरिमा को गिराने अपमानित करने का काम कर रहे है। इनके पास जनहित में करने के लिए न कोई काम है और न सोच। प्रदेश की जनता सब देख रही है। जनता 2027 में भाजपा को उसके कारनामों की सजा देगी भाजपा को हराकर उसके अहंकार का अंत कर देगी।

Related Articles

Back to top button