Saturday, May 16, 2026
Advertisement
Home समाज अन्य बड़ी खबरें भाजपा सरकार ने अर्थव्यवस्था को तबाह किया:अखिलेश यादव

भाजपा सरकार ने अर्थव्यवस्था को तबाह किया:अखिलेश यादव

30
भाजपा सरकार ने अर्थव्यवस्था को तबाह किया:अखिलेश यादव
भाजपा सरकार ने अर्थव्यवस्था को तबाह किया:अखिलेश यादव

आज देश संकट में है। अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार ने अर्थव्यवस्था को तबाह कर दिया है। जो हालात हैं, उसमें महंगाई में लगातार वृद्धि होगी। भाजपा सरकार की नीतियां फेल है। डॉ. राममनोहर लोहिया की दाम बांधो नीति से ही महंगाई पर लगाम लगेगी। अनाप-सनाप लूट पर रोक लगेगी। श्री यादव ने कहा कि आमदनी और खर्च के अनुपात में संतुलन होना चाहिए। 2027 में विधानसभा चुनाव लोकतंत्र की अग्निपरीक्षा है। समय कम है। लोकतंत्र बचाने में यूपी की बड़ी जिम्मेदारी है। भाजपा सत्ता का दुरुपयोग करेगी लेकिन इस बार जनता की ताकत के सामने भाजपा टिक नहीं पायेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने नौ वर्ष में प्रदेश में विकास का कोई उल्लेखनीय कार्य नहीं किया है। इस सरकार में भ्रष्टाचार की पराकाष्ठा हो गयी। हर विभाग और हर कार्य में भ्रष्टाचार है। यह सरकार बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा राजनीतिक दल नहीं गैंग है।

जनता भाजपा के चाल-चरित्र और चेहरा को समझ चुकी है। भाजपा खोखली है। उसके पास जनता के हित के लिए कोई विजन नहीं है। देश में वर्तमान संकट का कारण भाजपा है। वही सभी समस्याओं की जड़ है। भाजपा झूठ बोलने वाली पार्टी है। जनता को भ्रमित करती है। महिला आरक्षण विधेयक 2023 में संसद में पास होकर कानून बन चुका है। महिला आरक्षण कानून तत्काल 2027 में लागू होना चाहिए। भाजपा महिलाओं को गुमराह करना बंद करें। अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा के खिलाफ पीडीए एकजुट है। पीडीए भाजपा का विकल्प है। 2027 के चुनाव में भाजपा का सफाया होना तय है। कार्यकर्ताओं से कहा कि उनके व्यवहार से किसी को कष्ट न हो। कार्यकर्ताओं और नेताओं की भाषा और व्यवहार किसी के खिलाफ न हो। भाजपा से सावधान रहें। भाजपा समाजवादी पार्टी को बदनाम करने की साजिश करती है।

अखिलेश यादव ने कहा है कि उत्तर प्रदेश में मंत्रियों के नाम के बाद, अब क्या उनके विभागों की ‘पर्ची’ भी ऊपर से आएगी? मंत्रालयों के बंटवारे की देरी की असली वजह सिर्फ़ ये है कि मंत्रालय-विभाग की ‘कमीशन-कमाई’ के बंटवारे के डबल इंजन आपस में टकरा रहे हैं। दीर्घ प्रतीक्षा के बाद जो नये मंत्री बने हैं वो बेचारे तो बस दर्शक दीर्घा में बैठकर, गेंद को इधर-उधर आते-जाते देख रहे हैं। भाजपाई डबल इंजन बाक़ी सब मंत्रियों को ‘डब्बा’ कर देता है।


    उन्होंने कहा कि  उत्तर प्रदेश की जनता ने ठाना है कि नये मंत्रियों को जो भी मंत्रालय-विभाग मिलेगा, उस पर पूरी तरह से निगाह-निगरानी रखी जाएगी, जिससे ये नये-नवेले मंत्रीगण अपने ख़जाने न भर सकें। इस बात के लिए काग़ज़ी प्रमाण के साथ-साथ और भी आडियो-वीडियो सबूत इकट्ठे किये जाएंगे और इन भाजपाइयों की कलई खोली जाएगी। अब जनता ही भाजपाई लोगों को अपने टैक्स के पैसों की लूट करने से रोकेगी क्योंकि भ्रष्टाचार रोकने के बाक़ी सारे विभाग तो भ्रष्ट भाजपा ने बर्बाद कर ही दिये हैं। जनता को लगता है अब सोशल मीडिया और सिटिज़न जर्नलिज्म के माध्यम से ही उनको न्याय मिल सकता है। भाजपा सरकार जानती है कि ये आखिरी बार है जब वो सत्ता में है, इसीलिए ये भाजपाई दसों हाथों से पैसा बटोरना चाहते हैं। जागरूक जनता अब इन भाजपाइयों को उनके गंदे मंसूबों में कामयाब नहीं होने देगी।