Sunday, May 10, 2026
Advertisement
Home राजनीति बंगाल से असम तक BJP का विजय बिगुल! क्या 2027 का ट्रेलर...

बंगाल से असम तक BJP का विजय बिगुल! क्या 2027 का ट्रेलर शुरू?

28
बंगाल से असम तक BJP का विजय बिगुल! क्या 2027 का ट्रेलर शुरू?
बंगाल से असम तक BJP का विजय बिगुल! क्या 2027 का ट्रेलर शुरू?

राजनीति के मैदान से एक बड़ी खबर सामने आ रही है! पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी के विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी की शानदार जीत ने पूरे देश का ध्यान खींच लिया है। क्या ये जीत सिर्फ चुनावी सफलता है… या फिर 2027 के लिए बड़ा संकेत? आज हम आपको बताएंगे—इस जीत के मायने, नेताओं के बयान और यूपी की राजनीति पर इसका असर!

पश्चिम बंगाल चुनाव में भाजपा की प्रचंड जीत पर यूपी में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया। वाराणसी, आगरा, कानपुर और झांसी समेत कई जिलों में भाजपा कार्यकर्ताओं ने पटाखे फोड़े और जमकर डांस किया। डिप्टी सीएम केशव मौर्य और ब्रजेश पाठक लखनऊ में भाजपा कार्यालय पहुंचे। दोनों ने झालमुड़ी खाई। ब्रजेश पाठक ने भाजपा का झंडा लहराया। महिला कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़े पर डांस किया। कार्यकर्ताओं ने बुलडोजर वाला खिलौना दिखाते हुए बुलडोजर बाबा के नारे लगाए।

लखनऊ एयरपोर्ट पर केशव मौर्य ने कहा- ममता दीदी का भय पराजित हो गया। उन्होंने पूछा-अखिलेश यादव कहां हैं? दिनभर तुतहरी बजा रहे थे। उन्हें खोजना चाहिए। पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने X पर लिखा- बंगाल में भय मुक्त शासन का आगाज…।

पंकज चौधरी ने इस जीत को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व का परिणाम बताया। उन्होंने कहा—ये जीत विकास, सुशासन और विश्वास की राजनीति की जीत है। “गंगोत्री से गंगासागर तक भाजपा को माँ गंगा और जनता का आशीर्वाद मिल रहा है।” पश्चिम बंगाल की बात करें तो— जहां टीएमसी के ‘भय’ की राजनीति को करारा जवाब मिला है, वहीं मोदी जी के ‘भरोसे’ ने जीत दर्ज की है। असम में BJP की जीत को ‘विकास की हैट्रिक’ बताया गया है— यानि जनता अब केवल वादों पर नहीं, बल्कि परफॉर्मेंस पर वोट कर रही है।पंकज चौधरी का बड़ा दावा: ये सिर्फ ट्रेलर है… यूपी 2027 में पूरी पिक्चर अभी बाकी है!

कानपुर मेयर प्रमिला पांडेय ने नगर निगम में झालमुड़ी बांटी। उन्होंने ढोल बजाकर जश्न मनाया। काशी में भाजपा कार्यकर्ताओं ने “हर-हर मोदी, घर-घर मोदी” के नारे लगाए। बंगाली समाज से जुड़ी भाजपा की महिला कार्यकर्ताओं ने शंखनाद किया। गंगा की आरती भी की। वाराणसी से विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने बंगाल चुनाव के प्रभारी सुनील बंसल को गुलदस्ते की जगह झालमुड़ी दी। दरअसल, पीएम मोदी ने चुनाव प्रचार के दौरान झालमुड़ी खाई थी। काशी के गंगा घाटों पर नाविक समाज के लोगों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर जश्न मनाया। घाटों पर ढोल-नगाड़ों की धुन पर लोग झूमते नजर आए, वहीं मां गंगा के तट पर उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला। गुलाल लगाकर एक-दूसरे को मिठाई खिलाई।

योगी ने कहा पांच राज्यों के नतीजों में दिखा ‘नए भारत’ का संकल्प मुख्यमंत्री ने पांच राज्यों के चुनाव परिणामों को प्रधानमंत्री मोदी के प्रति देशवासियों के अटूट विश्वास का प्रतीक बताया है। उन्होंने कहा कि यह जनादेश ‘नए भारत-विकसित भारत’ के संकल्प को और मजबूती देता है। मुख्यमंत्री ने ‘एक्स’ पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के यशस्वी नेतृत्व और लोक-कल्याणकारी नीतियों पर जनता का भरोसा लगातार सशक्त हो रहा है, जो इन ऐतिहासिक परिणामों में स्पष्ट रूप से परिलक्षित हुआ है। उन्होंने कहा कि बंगाल में पहली बार, असम में लगातार तीसरी बार और पुडुचेरी में दूसरी बार भाजपा गठबंधन की सरकार बनना इस विश्वास का प्रमाण है। यह अभूतपूर्व जनादेश प्रधानमंत्री के ‘नए भारत’ की दृष्टि को नई गति देगा।

योगी ने बंगाल व असम में कीं 24 जनसभाएं व रोडशो, अधिकतर में जीते,मुख्यमंत्री योगी ने बंगाल में कुल 22 जनसभाएं व रोडशो किए। असम में उन्होंने दो चुनावी जनसभाएं कीं। इनमें से अधिकतर सीटें भाजपा के खाते में आ चुकी हैं। पूरे दौरे में उन्होंने अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति आरक्षित सीटों पर विशेष ध्यान दिया। साथ ही,उन्होंने सुशासन और राष्ट्रवाद को समर्थन देने वाली जनता जनार्दन का आभार व्यक्त करते हुए इसे लोकतंत्र की बड़ी जीत बताया।

पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों के नतीजे दिखाते हैं कि मतदाताओं ने बंगाल, तमिलनाडु और केरलम में बदलाव के लिए मतदान किया है वहीं असम और पुडुचेरी में सत्ता रूढ़ दल की वापसी के लिए वोट दिया है। भाजपा ने बंगाल इस बार दो तिहाई बहुमत हासिल कर सत्तारूढ़ टीएमसी के तिलिस्म को तोड़ दिया। इसी तरह से विजय की पार्टी टीवीके ने तमिलनाडु में अप्रत्याशित प्रदर्शन करते हुए डीएमके को सत्ता से बाहर का रास्ता दिखा दिया है।

विधानसभा चुनावों में शानदार प्रदर्शन के बाद गोवा, मणिपुर, पंजाब, उत्तर प्रदेश और हिमाचल प्रदेश सहित सात राज्यों में 2027 में होने वाले विधानसभा चुनावों पर भाजपा अब पूरी ताकत लगाएगी। भाजपा ने इन राज्यों में तैयारी शुरू कर दी है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने अगले साल होने वाले चुनावों के लिए जमीनी स्तर पर काम शुरू कर दिया है।