
पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा सरकार देश की महिलाओं को आरक्षण नहीं देना चाहती है। भाजपा सोची समझी रणनीति के तहत विपक्ष को बदनाम करने का षड्यंत्र कर रही है। उन्होंने कहा कि नई संसद में 2023 में जब महिला आरक्षण बिल आया था, तब सभी दलों ने उसे उसे समर्थन देकर पास कराया था। महिला आरक्षण बिल अब कानून बन चुका है। भाजपा के मन में महिला आरक्षण को लेकर खोट है इसीलिए सरकार महिला आरक्षण में संशोधन के लिए बिल लायी थी। जो महिला आरक्षण बिल संसद में पास होकर कानून बन गया है। भाजपा उसके खिलाफ बोल रही है। भाजपा असंवैधानिक काम कर रही है। भाजपा का आचरण संविधान विरोधी है। वह संसद से पास कानून नहीं स्वीकार कर रही है।
भाजपा सरकार महिला आरक्षण संशोधन बिल के लिए संसद का सत्र ऐसे समय में बुलाया जब पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव चल रहे थे। अखिलेश यादव ने कहा कि देश के इतिहास में पहली बार महिला आरक्षण में संशोधन और परिसीमन जैसा महत्वपूर्ण बिल चुनाव के मध्य में लेकर आयी। भाजपा विपक्षी दलों के सांसदों को चुनाव से चार-पांच दिन दूर करना चाहती थी। भाजपा सरकार हर मोर्चे पर फेल हो गयी है। महंगाई, बेरोजगारी से जनता त्रस्त है। इस सरकार के पास कोई मुद्दा नहीं है तो महिला आरक्षण संशोधन बिल के साथ परिसीमन बिल लेकर आ गयी।
अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार लगातार आम जनता और लोगों के साथ साजिश कर रही है। कभी एप डाउन लोड करवा रही है, कभी कर्मचारियों से, कभी शिक्षकों से डेटा भरा रहे हैं। लेकिन जो जातीय जनगणना सबसे महत्वपूर्ण डेटा है, उसे नहीं करा रहे हैं। भाजपा की सोच पुरातनपंथी, रूढ़िवादी और नकारात्मक है। ये महिलाओं को आरक्षण नहीं देना चाहते हैं। असली गिरगिट का काम भाजपा कर रही है। महिला आरक्षण पर मुख्यमंत्री जी पहले क्या बोलते थे, अब क्या बोल रहे हैं। सभी ने देखा है। मुख्यमंत्री जी की भाषा गिरगिटी है। उनका पुराना बयान सुने और अब का बयान सुने तो पता चल जायेगा गिरगिट कौन है?
संसद में भाजपा की साजिश हार गयी इसीलिए उत्तर प्रदेश विधानसभा में प्रस्ताव लेकर आये थे। उनके षडयंत्र का खुलासा हो गया। डिलिमिटेशन के खिलाफ सभी विपक्षी दल एक हो गये, जिससे भाजपा के धोखे का पर्दाफाश हो गया। अपनी हार को छिपाने के लिए भाजपा महिलाओं को मुद्दा बनाना चाहती है। भाजपा नारी वंदन का नारा बनाना चाहती है। महिला मुद्दा बनी रहे, नारी नारा बन जाये इसी साजिश और षडयंत्र के तहत सड़कांे पर और सदन में झूठा प्रचार कर रहे है। भाजपा नेताओं के व्यवहार, भाषा और काम करने के तरीके की वजह से लोग कानून नहीं मान रहे है। लोग न्याय के लिए न्याय की संस्थाओं पर भरोसा नहीं कर रहे है।
अपने हरदोई दौरे का जिक्र करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि परिवार ने अपने साथ हुए अन्याय को बताया। परिवार भी बेटी ने न्याय के लिए एसपी समेत सभी अधिकारियों के पास गयी। जनसुनवाई में बात रखी, जनसुनवाई पोर्टल पर बात रखी लेकिन उसके बावजूद न्याय नहीं मिला। वर्चस्ववादी और भाजपा के समर्थक लोगों ने उसकी हत्या कर दी। उत्तर प्रदेश सरकार से उस परिवार को न्याय नहीं मिलेगा, इसलिए सीबीआई जांच हो। सरकार परिवार को आर्थिक मदद दे। परिवार की सुरक्षा का पूरा इंतजाम करे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जी की ठोको नीति, बुलडोजर नीति, हड्डी पीस देने के वक्तव्य के कारण वाराणसी में आपसी झगड़े में मनीष की जान चली गयी। मुख्यमंत्री जी के बयानों के कारण लोग कानून व्यवस्था हाथ में ले रहे है। इसकी दोषी भाजपा सरकार है। प्रधान सांसद के वाराणसी में होने के बावजूद भी मनीष के परिवार को न्याय नहीं मिला। अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार ने बिजली व्यवस्था चौपट कर दिया है। स्मार्ट मीटर के जरिए जनता की जेब काटी जा रही है। जनता और महिलाएं आक्रोशित है। महिलाएं स्मार्ट मीटर लेकर प्रदर्शन के लिए निकल पड़ी है। भाजपा गरीबों के पैसे निकालकर अमीरों की जेब भर रही है।
आजादी की लड़ाई में ये लोग जैसे अंडरग्राउण्ड रह कर अंग्रेजों के लिए काम करते थे वैसे कुछ लोग भाजपा का गुलाम बनकर उसके लिए लिखते हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा के लोग कह रहे थे कि हरदोई में कोई कारखाना नहीं लगाया गया, उनकी जानकारी के लिए बता दंे कि पेप्सिकों सबसे बड़ा कारखाना समाजवादी सरकार के माध्यम से हरदोई में लगा है। उस कारखाने में छोटा फैंटा नहीं बनता है, छोटा मिरिन्डा बनता है। पेप्सिकों के सारे प्रोडक्ट बनते हैं। अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा ने सिलेण्डर महंगा कर एक बार फिर महंगाई बढ़ा दिया है। खाना-पीना सब महंगा हो जायेगा। भाजपा मंहगाई बढ़ाकर अपने लोगों को मुनाफा देना चाहती है। भ्रष्टाचार लगातार बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा लोकतंत्र खत्म कर रही है। उत्तर प्रदेश में उपचुनाव में रिवाल्वर लगाकर वोट डालने से रोका था। यूपी में जो पै्रक्टिस किया था वही प्रयोग बंगाल में किया। बंगाल में प्रशासन के बराबर में केन्द्रीय बलों का पूरा ढांचा तैयार किया था। उसके बाद भी दीदी ऐतिहासिक वोटों से जीतेंगी।
आज पूरी दुनिया में लेबर डे मनाया जा रहा है। मजदूरों के संघर्ष को याद किया जा रहा है। लेकिन भाजपा ने कोविड के बहाने उद्योगपतियों से मिलकर मजदूरों के अधिकारों को छीनने का काम किया। भाजपा ने मजदूरों के अधिकारों को छीना है। नोएडा में मजदूरों को पड़ोसी राज्यों के बराबर वेजेज नहीं दिया जाता है। उन्होंने कहा कि देश के विकास और अर्थव्यवस्था की तरक्की में मजदूरों का बहुत योगदान है। सरकार नोएडा में मजदूरों पर लगे सभी मुकदमें वापस ले। नोएडा में मजदूरों पर बड़े पैमाने पर भेदभाव हो रहा है। एक सवाल के जवाब में समाजवादी सरकार में धार्मिक यात्राओं में मदद होती थी। सरकार को सभी धार्मिक यात्राओं में मदद करनी चाहिए। यही हमारे देश की खूबसूरती है।






















