Friday, May 1, 2026
Advertisement
Home राजनीति बेटी की मौत से टूटा परिवार,अखिलेश यादव ने बंधाया ढांढस

बेटी की मौत से टूटा परिवार,अखिलेश यादव ने बंधाया ढांढस

24
बेटी की मौत से टूटा परिवार,अखिलेश यादव ने बंधाया ढांढस
बेटी की मौत से टूटा परिवार,अखिलेश यादव ने बंधाया ढांढस

हरदोई जिले की बिलग्राम विधानसभा के ग्राम गढ़ी रसूलपुर में हुई एक दर्दनाक घटना ने पूरे क्षेत्र को झकझोर दिया है। अखिलेश यादव स्वयं पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे और दिवंगत बेटी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए गहरा शोक व्यक्त किया। इस दौरान उन्होंने परिवार को ढांढस बंधाया और समाजवादी पार्टी की ओर से आर्थिक सहायता के रूप में 5 लाख रुपये देने की घोषणा की। इस निर्मम हत्या की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि यह घटना बेहद दुखद और समाज को झकझोरने वाली है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि समाजवादी पार्टी पीड़ित परिवार को हर संभव कानूनी मदद देगी और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए ठोस कदम उठाए जाएंगे।

आज हरदोई की बिलग्राम विधानसभा के ग्राम गढ़ी रसूलपुर जाकर श्री राम रईस कुशवाहा की पुत्री की निर्मम हत्या पर पीड़ित परिवार से अखिलेश यादव ने शोक संवेदना व्यक्त की। दिवंगत बेटी को श्रद्धांजलि दी तथा समाजवादी पार्टी की ओर से उन्हें पांच लाख रूपए की आर्थिक सहायता भी दी। अखिलेश यादव ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि वे आज शिल्पी कुशवाहा के माता-पिता दोनों भाइयों तथा परिवार के अन्य सदस्यों से मिलने आए है। उन्होंने कहा कि बहुत दुःखद घटना हुई है। इसकी जितनी निंदा की जाए कम है। इस परिवार के साथ हम सब दुःखी है। इस परिवार का दुःख कम नहीं होगा। जब बेटी की याद आएगी, तो उनको बहुत दुःख होगा। हम सभी इस घटना से दुःखी हैं। भविष्य में कहीं कोई ऐसी घटना न हो, किसी परिवार को ऐसा दुःख सहन न करना पड़े। समाजवादी पार्टी पीड़ित परिवार की हर संभव कानूनी मदद देने के लिए तैयार है। समाजवादी पार्टी के साथियों ने मिलकर पीड़ित परिवार को 5 लाख रूपये की आर्थिक मदद की है। पैसा कोई बड़ी चीज नहीं है। इस दुःख में इससे बस कुछ मदद मिलेगी। समाजवादी पार्टी की सरकार आने पर और मदद की जाएगी। परिवार के किसी एक सदस्य को सरकारी नौकरी भी देंगे।


अखिलेश यादव ने कहा कि इस घटना के बारे में कई बार थाने को बताया गया, बेटी खुद गई, कप्तान को जानकारी दी गई, लेकिन बेटी को न्याय नहीं मिला। दोशी लोगों को और उनके साथ रहे लोगों को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए। दोशी अधिकारियों को नौकरी से टर्मिनेट कर देना चाहिए। हमारी मांग है कि हत्या कांड की सीबीआई जांच हो, इसके लिए हम पत्र भी लिखेंगे। यही पीड़ित परिवार भी चाहता है। समाजवादी सरकार महिलाओं के के लिए 1090 वूमेन पावर लाइन, प्रसूताओं के लिए 102 एम्बुलेंस सेवा, जनसुनवाई पोर्टल की व्यवस्थाएं थी। भाजपा सरकार में महिलाएं सुरक्षित नहीं है। भाजपा राज में महिलाओं-बेटियों के साथ सर्वाधिक घटनाएं हो रही है। एनसीआरबी का डाटा बताता है कि देश में सबसे ज्यादा महिलाओं के साथ घटनाएं उत्तर प्रदेश में हो रही है, महिला अपराध में उत्तर प्रदेश नम्बर वन है। समाजवादी पार्टी प्रतिनिधिमंडल विश्वकर्मा परिवार को जब न्याय दिलाने गाजीपुर गया तो वहां के वर्चस्ववादी और ताकतवर लोग पत्थर लेकर निकल पड़े, दंगा फैलाया। इस बारे में पूरा पुलिस-प्रशासन जानता है। प्रतापगढ़ और फतेहपुर में भी ऐसी घटनाएं हुई। इन घटनाओं में न्याय की बात अधूरी है। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं पर झूठें मामले दर्ज किए जा रहे हैं।