Thursday, April 23, 2026
Advertisement
Home उत्तर प्रदेश अयोध्या अयोध्या में नए जिलाधिकारी कार्यभार ने संभाला

अयोध्या में नए जिलाधिकारी कार्यभार ने संभाला

44
अयोध्या में नए जिलाधिकारी कार्यभार ने संभाला
अयोध्या में नए जिलाधिकारी कार्यभार ने संभाला

अयोध्या में नए जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी ने संभाला कार्यभार, गार्ड ऑफ ऑनर के साथ हुआ स्वागत। पारदर्शी व जनकेंद्रित प्रशासन, कानून-व्यवस्था सुदृढ़ करना और विकास कार्यों में तेजी होगी प्राथमिकता।

अयोध्या। जनपद अयोध्या में भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के अधिकारी शशांक त्रिपाठी ने आज जिलाधिकारी के रूप में कलेक्ट्रेट स्थित कोषागार के डबल लॉक में विधिवत कार्यभार ग्रहण कर लिया। उनके कलेक्ट्रेट आगमन पर गार्ड ऑफ ऑनर देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मुख्य कोषाधिकारी, अपर जिलाधिकारी सहित अन्य अधिकारियों ने पुष्प गुच्छ भेंट कर उनका भव्य स्वागत किया। कार्यभार ग्रहण करने के पश्चात जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट परिसर में अधिकारियों एवं कर्मचारियों से परिचय प्राप्त किया और जनपद की प्रशासनिक स्थिति से संबंधित आवश्यक जानकारी ली।

मीडिया प्रतिनिधियों से वार्ता करते हुए जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप पारदर्शी, जवाबदेह और जनकेंद्रित प्रशासन सुनिश्चित करना उनकी प्राथमिकता होगी। उन्होंने कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने, राजस्व कार्यों में तेजी लाने तथा केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को पात्र लाभार्थियों तक समयबद्ध ढंग से पहुंचाने पर विशेष जोर दिया।

उन्होंने विकास कार्यों की प्रगति को गति देने, स्वच्छता अभियान को प्रभावी बनाने, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार लाने तथा आधारभूत संरचना को मजबूत करने की बात कही। साथ ही अयोध्या की धार्मिक एवं सांस्कृतिक महत्ता को ध्यान में रखते हुए श्रद्धालुओं और पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने को प्रशासन की जिम्मेदारी बताया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी कृष्ण कुमार सिंह, मुख्य कोषाधिकारी ममता सिंह, अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) अमित कुमार भट्ट, अपर जिलाधिकारी नगर योगानंद पांडेय, अपर जिलाधिकारी (प्रशा0) अनिरुद्ध प्रताप सिंह, नगर मजिस्ट्रेट सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।