84 रुपये की उम्मीदवार! आशना थंपी की कहानी!

40 रुपये कैश और 44 रुपये बैंक में—कुल सिर्फ 84 रुपये की संपत्ति के साथ चुनाव मैदान में उतरीं 26 वर्षीय आशना थंपी इस समय चर्चा का विषय बनी हुई हैं।

केरल विधानसभा चुनाव में करोड़पति उम्मीदवारों के बीच आशना की सादगी लोगों का ध्यान खींच रही है। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएशन करने वाली आशना अपना चुनाव चंदे के सहारे लड़ रही हैं और खुद डोर-टू-डोर जाकर लोगों से संपर्क कर रही हैं।

आज की राजनीति में जहां करोड़ों रुपये खर्च किए जाते हैं, वहां सिर्फ 84 रुपये की संपत्ति दिखाकर चुनाव लड़ना अपने आप में एक अलग संदेश देता है। आशना की यह पहल लोगों के बीच चर्चा और बहस दोनों का विषय बन गई है।

Related Articles

Back to top button