Wednesday, February 25, 2026
Advertisement
Home राजनीति शंकराचार्य के अपमान पर सियासी संग्राम

शंकराचार्य के अपमान पर सियासी संग्राम

24
शंकराचार्य के अपमान पर सियासी संग्राम
शंकराचार्य के अपमान पर सियासी संग्राम

  राजेन्द्र चौधरी

अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा सरकार ने शंकराचार्य जी का अपमान किया है। शंकराचार्य जी को अध्यात्म की त्रिवेणी गंगा जी में स्नान नहीं करने दिया। पुलिस ने धक्का मार कर शंकराचार्य जी के रथ को बाहर कर दिया। शंकराचार्य जी के साथ चल रहे बटुकों को मारा-पीटा उनकी शिखा खींची। अब शंकराचार्य जी पर झूठा मुकदमा लगवा दिया। जिसने झूठा मुकदमा कराया है उसके भाजपा नेताओं से सम्बन्ध है। उसकी फोटो भाजपा के कई नेताओं के साथ है।

उन्नाव और कानपुर दौरे के दौरान मीडिया से बात करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि शंकराचार्य जी हमारे लिए पूजनीय है। आज शंकराचार्य जी का सम्मान बचाने की जरूरत है। सभी लोगों को शंकराचार्य जी के सम्मान के लिए खड़ा होना चाहिए। उन्होंने कहा कि भाजपा का चरित्र सभी ने देखा है जो भाजपा के खिलाफ बोलेगा, उसकी आवाज बंद करने के लिए अधिकारियों के माध्यम से न जाने क्या-क्या कराते हैं। राजनीतिक विरोध करने पर भी अधिकारियों के माध्यम से झूठे मुकदमें लगवाते हैं।

एक सवाल के जवाब में अखिलेश यादव ने कहा कि कांग्रेस पार्टी से हमारा गठबंधन, इंडिया गठबंधन है। गठबंधन रहेगा। आने वाले समय में सभी पीडीए के लोग मिलकर सामाजिक न्याय के राज की स्थापना के लिए हमारी मदद करेंगे। पीडीए की सरकार में हम सामाजिक न्याय के राज की स्थापना का संकल्प लेते है। हम पीडीए के लोगों को भरोसा दिलाते है उनका सम्मान और सामाजिक न्याय दिलाने का काम करेंगे।

एक सवाल के जवाब में अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपाई वह कसाई हैं, जिन्होंने हरियाणा में सबसे बड़ा स्लाटर हाउस खुलवाये हैं। भाजपा सरकार ने नूह जिले में सबसे ज्यादा स्लाटर हाउस बनाया है। दूसरों पर आरोप लगाने वाले मंत्री से कहना चाहता हॅू कि आज वे अपने आफिस में बैठे उत्तर प्रदेश के सभी स्लाटर हाउस बंद करा दें। अगर इनके कहने से बंद हो जाय तो जो जापान गये है वे कल ही फ्लाइट से वापस आ जाएंगे। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार ने गायों के दुग्ध उत्पादन को बढ़ावा दिया। कन्नौज में पहला काऊ मिल्क प्लांट लगवाया था। इस सरकार ने वह प्लांट बंद करा दिया। गौ सेवा का बजट भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ रहा है। गोबर से लेकर सब कुछ बेच दे रहे है।

अखिलेश यादव ने कहा कि अगर भाजपा सरकार में शामिल ओबीसी, एससी-एसटी के मंत्रियों को लग रहा है कि इनके साथ भेदभाव हो रहा है तो सरकार छोड़ कर चले आये।उपद्रवी वो होता है जिस पर केस होता है। मुख्यमंत्री ने अपने ऊपर से केस वापस ले लिया, जिसने केस वापस लिया वह उपद्रवी है। मुख्यमंत्री जी तो विदेश जाने के खिलाफ थे। जब दूसरी सरकारों के लोग विदेश जाते थे तो तरह-तरह के आरोप लगाते थे, अब खुद विदेश घूम रहे हैं। मुझे लगता है चीफ मिनिस्टर बिष्ट जी यहां से कटोरी, चम्मच और प्लेट ले गये होंगे।

अखिलेश यादव ने कहा कि पंचायती राज विभाग ने जो वोटर लिस्ट बनायी है उसमें और चुनाव आयोग ने जो वोटर लिस्ट बनायी है उसमें बड़े पैमाने पर घोटाला किया है। ये लोग गरीब को बता देते है कि प्रधानी के वोटर लिस्ट में नाम है विधायकी में नहीं है। ये मुस्लिम भाइयों के कागज डुंढ़वा रहे थे। लेकिन अब मैं डेटा देख रहा हॅू तो हिन्दू भाई ज्यादा कागज ढूढ रहे हैं। हर जिले में लाखों मतदाताओं को नोटिस भेज रहे है। भाजपा ने हिन्दुओं पर संकट पैदा कर दिया है। याद रहे अगर वोटर लिस्ट में नाम है तभी भारत के नागरिक हैं। अगर वोट नहीं है तो नागरिक नहीं हो सकता है। भाजपा ने नोटिस देकर तमाम हिन्दू भाइयों के वोट काट दिया है।

बसपा विधायक श्री उमा शंकर सिंह के यहां लखनऊ में इनकम टैक्स के छापे को लेकर एक सवाल के जवाब में श्री अखिलेश यादव ने कहा कि सवाल यह नहीं है कि उमाशंकर सिंह विधायक हैं, उनके घर छापा पड़ा। वह कारोबारी है। कारोबारी की मदद होनी चाहिए।  भाजपा किसी की सगी नहीं है। जो भाजपा को खुश कर देता है उसी पर छापा नहीं पड़ता है।

भाजपा सरकार सभी को अपमानित कर रही है। फौज का अपमान किया। शंकराचार्य जी का अपमान किया। किसानों का अपमानित किया। बुलडोजर चलकर कानपुर में मां-बेटी को जिन्दा जला दिया। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर कानपुर के औद्योगिक विकास को बढ़ाएंगे। गंगा जी की सफाई करायेंगे। बिजली सस्ती करेंगे। इंडस्ट्री को सपोर्ट करेंगे। नौकरी-रोजगार बढ़ायेंगे। कानपुर को सुन्दर बनाएंगे।