दुबई की राजकुमारी पत्नी का अपने बॉडीगार्ड के साथ रिश्ता चुप रहने के लिए दिए 12 करोड़

अबू धाबी, दुबई के शासक शेख मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम की राजकुमारी पत्नी का अपने बॉडीगार्ड से रिश्ता था। बताया जा रहा है कि राजकुमारी हया ने बॉडीगार्ड को अपने रिश्ते के बारे में किसी को न बताने के लिए करीब 12 करोड़ रुपये भी दिए थे। ब्रिटेन के कोर्ट में चली सुनवाई के आधार पर डेली मेल ने यह दावा किया है। दुबई के शासक ने राजकुमारी हया को बताए बिना ही शरिया कानून के तहत उन्हें फरवरी 2019 में तलाक दे दिया था। 

बताया जा रहा है कि राजकुमारी हया का बॉडीगार्ड शादीशुदा था, लेकिन एक्स्ट्रा मेरिटल अफेयर की वजह से बॉडीगार्ड की शादी टूट गई। हालाँकि राजकुमारी हया दुबई छोड़ चुकी हैं और कई साल से ब्रिटेन में रह रही हैं। बच्चों की कस्टडी को लेकर राजकुमारी हया ने ब्रिटेन की अदालत में मुकदमा किया था और हया के पक्ष में फैसला आया था। 

राजकुमारी हया अपने बॉडीगार्ड को काफी महंगे गिफ्ट दिया करती थीं जिनमें 12 लाख की घड़ी और 50 लाख की बंदूक जैसी चीजें शामिल थीं। राजकुमारी हया दुबई के शासक शेख मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम की छठी और सबसे कम उम्र की पत्नी रही थीं।

ऐसा माना जाता है कि अफेयर 2016 में शुरू हुआ था और तभी वह बॉडीगार्ड राजकुमारी हया के लिए पूरी तरह काम करने लगा। 46 साल की राजकुमारी हया के ब्रिटेन के 37 साल के बॉडीगार्ड रसेल फ्लॉवर के साथ अफेयर करीब 2 साल तक चला। यह भी कहा जा रहा है कि राजकुमारी हया ने तीन अन्य बॉडीगार्ड को भी रसेल के साथ अपने रिश्ते पर चुप रहने के लिए करोड़ों रुपये दिए। राजकुमारी हया 2018 में दुबई से भाग निकली थीं और अब लंदन में रहती हैं। वह दो बच्चों की मां है।  

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button